फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत से पहले ये 13 सेलीब्रेटी भी राजनीति में उतरे, कोई CM बना, कोई सांसद

Sun, 31 Dec 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में आने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि रजनीकांत ऐसे पहले अभिनेता नहीं हैं जिन्होंने राजनीति में इंट्री की है बल्कि इसके पहले भी कई बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार राजनीति में अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि इससे पहले कौन-कौन से सुपरस्टार राजनीति में उतरे हैं। 
 
वहीं ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने फरवरी 2004 में आधिकारिक तौर पर हेमा ने भाजपा से जुड़ कर राजनीति में कदम रखा। साल 2003 से 2009 तक हेमा राज्य सभा में राष्ट्रपति द्वारा निर्वाचित सांसद सदस्य रहीं। फरवरी 2014 में हेमा को बाजेपी का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। 

 
विज्ञापन

2 of 13
smriti irani
स्मृति ईरानी- टीवी धारावाहिक लोकप्रिय हुई स्मृति जुबिन ईरानी ने साल 2003 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। 2014 के चुनाव में स्मृति ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें कड़ी चुनौती दी। 


 
विज्ञापन

3 of 13
Kamal Haasan
कमल हासन- कमल हासन ने 7 नवंबर 2017 को अपने ‘मध्यम व्हिसल’ नाम से एक ऐप लॉन्च किया था। इसी के माध्यम से उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज भी कर दिया। 

4 of 13
rekha
रेखा- अभिनेत्री रेखा ने 15 मई 2012 को राजनीति में कदम रखा। रेखा 2012 से राज्यसभा की मनोनीत सदस्य हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 13
manoj tiwari
मनोज तिवारी- भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी ने साल 2009 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 15वीं लोकसभा में बतौर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा लिया था। 2014 के आम चुनावों में मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए और जीत दर्ज की। फिलहाल सांसद के साथ-साथ यह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
jaya prada
जयाप्रदा- 1994 में जयाप्रदा तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हुई थीं। 1996 में जयाप्रदा तेलुगू महिला की अध्यक्ष बनीं। कुछ समय बाद जयाप्रदा ने तेदेपा को छोड़ कर समाजवादी पार्टी में कदम रखा और 2004 में उन्होंने रामपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और 85 हजार वोटों से जीतीं। पांच साल तक सांसद रहने के बाद उन्होंने 2009 में एक बार फिर चुनाव जीता।
विज्ञापन

7 of 13
Kirron Kher
किरण खेर- किरण खेर ने 2009 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इसके बाद वो सक्रिय रूप से चुनावों में बीजेपी के लिए प्रचार करती रहीं। 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने किरण खेर को टिकट दिया। इस चुनाव में किरण ने भारी मतों से जीत दर्ज की। वर्तमान में यह चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

8 of 13
vinod khanna
विनोद खन्ना- दिग्गज अभिनेता व राजनेता विनोद खन्ना ने वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके अगले वर्ष 1998 में ही वो 12वें लोकसभा चुनाव में पहली बार पंजाब के गुरुदासपुर सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।  वर्ष 2002 में केंद्र सरकार में उन्हें केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाया गया। हालांकि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में विनोद खन्ना को गुरुदासपुर की सीट से हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन 16वें लोकसभा चुनाव में विनोद खन्ना ने इसी सीट से जीत हासिल की।  

9 of 13
Shatrughan Sinha
शत्रुघ्न सिन्हा- बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बनाने के बाद 90 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनीति में प्रवेश किया था। 2009 में बिहार के पटना साहेब सीट से शत्रु ने बहुत बड़ी जीत दर्ज की थी और वाजपेयी सरकार में 13वीं लोकसभा में शत्रु को कैबिनेट मिनिस्टर भी बनाया गया था। वर्तमान में वह बीजेपी से जुड़े हुए हैं। 

10 of 13
Govinda
गोविंदा- गोविंदा साल 2004 से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वह कांग्रेस के टिकट पर बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को हराकर लोकसभा पहुंचे। गोविंदा फिल्म और राजनीति के बीच तालमेल नहीं बिठा पाए। गोविंदा वर्ष 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी के निशान पर मुंबई से संसद सदस्य थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया।

11 of 13
Dharmendra
धर्मेंद्र- बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने 2004 में राजनीति में कदम रखा था। वह राजस्थान के बीकानेर से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट चुने गए। इसके अलावा धर्मेंद्र बीजेपी के चुनाव अभियान में भी नजर आते रहते हैं।

12 of 13
Rajinikanth
रजनीकांत- 31 दिसंबर 2017 को अभिनेता रजनीकांत ने राजनीति में कदम रखने के संकेत देने के साथ ही अपनी नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया। 
विज्ञापन

13 of 13
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने राजनीति में कदम रखा था। साल 1984 के लोकसभा के चुनावों में अमिताभ ने कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह क्षेत्र इलाहाबाद से हेमवती नंदन बहुगुणा के खिलाफ चुनाव लड़ा। अमिताभ ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 68.2 प्रतिशत वोटों से अपने विरोधी को मात दी लेकिन उनके कदम राजनीति में ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाए और तकरीबन तीन साल बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें