फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए की बैठक: सशस्त्र बलों और पीएम मोदी की प्रशंसा में प्रस्ताव पारित; जातिगत जनगणना के फैसले को भी सराहा गया

Sun, 25 May 2025 01:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NDA Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने रविवार को अहम बैठक की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर, जातिगत जनगणना और सुशासन पर चर्चा हुई। बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आगामी आयोजनों पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
1 of 4
NDA Meet - फोटो : PTI
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की रविवार को हुई बैठक में अहम प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई। इस दौरान अगली जनगणना में जाति गणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की गई।
विज्ञापन

2 of 4
NDA Meet - फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से पेश प्रस्ताव में कहा गया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। इसमें पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उन्होंने हमेशा सशस्त्र बलों का समर्थन किया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
NDA Meet - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में करीब 19 मुख्यमंत्री और इतने ही उपमुख्यमंत्री मौजूद थे।
विज्ञापन

4 of 4
NDA Meet - फोटो : PTI
कार्यक्रम का आयोजन करने वाली भाजपा ने कहा कि बैठक में जाति गणना, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ और सुशासन के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। इस सम्मेलन में विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण हिस्सा विभिन्न एनडीए राज्य सरकारों की ओर से अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं पर केंद्रित रहा। कई मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों की प्रमुख योजनाओं पर प्रस्तुतियां दीं। बैठक में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें