देश के पश्चिमी तट की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल हो गया है गश्ती जहाज सारथी। इसकी लंबाई 105 मीटर है। गोवा शिपयार्ड में सारथी की लांचिंग में रक्षामंत्री मनोहर परिकर के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। गौरतलब है कि मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के लिए हमलावर समंदर के रास्ते से पाकिस्तान से आए थे। 26/11 के बाद से समुद्री सुरक्षा पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। सारथी की तैनाती से महाराष्ट्र,कर्नाटक, गोवा और केरल में सुरक्षा की चिंताएं कम होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
सारथी की खास बातें :
2 of 5
Manohar-Rajnath
सारथी देश में ही बना है और रक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है। 105 मीटर की लंबाई वाला यह जहाज तटरक्षक बल के सबसे बड़े जहाजों में से एक है।
विज्ञापन
देश को मिला सारथी
3 of 5
सारथ्ाी जहाज
समंदर में तेल बिखरने से पैदा होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए इस जहाज में पल्यूशन रेस्पांस इक्विपमेंट भी होगा। पुराने जहाजों के मुकाबले इसकी ऊर्जा जरूरतों में 10 फीसदी की कमी की गई है।
देश को मिला सारथी
4 of 5
सारथ्ाी
यह उन छह जहाजों की सीरीज में तीसरा है, जिसका ऑर्डर तटरक्षक बल ने दिया है। सभी छह जहाजों की डिलिवरी 2017 में पूरी हो जाने की उम्मीद है।