फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navy Day 2020 : भारतीय जवानों के शौर्य की गवाह हैं ये तस्वीरें, शत-शत नमन

Fri, 04 Dec 2020 10:28 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI
कोच्चि में नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे नौसेना सप्ताह-2020 समारोह के तहत नौसेना की दक्षिणी कमान के जवानों ने शुक्रवार को अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों ने सशस्त्र अभियान के संचालन का प्रदर्शन किया। 

वहीं दूसरी ओर, सीडीएस जनरल रावत ने नौसेना दिवस पर देश के जवानों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना के और मजबूती से अपनी भूमिका निभाने की जरूरत पर जोर दिया। आइए तस्वीरों में देखते हैं भारतीय नौसेना के जवानों का शौर्य प्रदर्शन..
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय नौसेना के जवान - फोटो : ANI
भारतीय नौसेना एक उत्कृष्ट बल: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना को बधाई दी और उसे एक उत्कृष्ट बल बताया। सिंह ने ट्वीट कर भारतीय नौसेना के पेशेवर व्यवहार की प्रशंसा की और भारत के समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए उसके प्रयासों का विशेषतौर पर उल्लेख किया।

सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय नौसेना सबसे आगे हैं। मैं उनकी वीरता, साहस और पेशेवर रवैये को सलाम करता हूं।

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने भी नौसेना दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय नौसेना के जवान - फोटो : ANI
उपराष्ट्रपति ने भी नौसैन्यकर्मियों के पराक्रम को सराहा
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को नौसेना दिवस पर नौसेना के कर्मियों को बधाई दी और देश की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस एवं निस्वार्थ सेवा की सराहना की। वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में चार दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया कि नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन। कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है।

4 of 5
भारतीय नौसेना के जवान - फोटो : ANI
जल पर सदैव आपका प्रभुत्व रहे: राष्ट्रपति 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शुक्रवार को नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की समुद्री सरहदों की रक्षा करने, व्यापार मार्गों की रक्षा करने की उनकी प्रतिबद्धता और नागरिक आपात स्थितियों के दौरान सहयोग प्रदान करने के लिए राष्ट्र उन पर गर्व करता है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि नौसेना दिवस पर हमारे नौसैन्यकर्मियों, पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। देश की समुद्री सरहदों की रक्षा करने, व्यापार मार्गों की रक्षा करने की आपकी प्रतिबद्धता और नागरिक आपात स्थितियों के दौरान सहयोग प्रदान करने के लिए राष्ट्र को आप पर गर्व है। जल पर सदैव आपका प्रभुत्व रहे। जय हिंद!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय नौसेना के जवान - फोटो : ANI
अमेरिका नौ करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण भारत को देगा
नौसेना दिवस पर भारतीय सेना के लिए अमेरिका से एक और अच्छी खबर आई। दरअसल, अमेरिका ने नौ करोड़ डॉलर मूल्य के सैन्य उपकरण खरीदने एवं सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान के बेड़े के पक्ष में सेवाएं प्रदान करने के भारत के अनुरोध को मंजूरी दे दी।

रक्षा विभाग की डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करके अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में सहयोग करेगी तथा 'बड़े रक्षा साझेदार' की सुरक्षा सुधारेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें