फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेड इन चाइना' था म्यांमार का सैन्य विमान, अंडमान समुद्र में मिले टुकड़े

Fri, 09 Jun 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : AFP
7 जून की दोपहर लापता हुआ म्यांमार सैन्य विमान का मलबा गुरुवार को अंडमान समुद्र में मिल गया। विमान में 122 लोग सवार थे जिसमें 14 क्रू मेंबर और 108 लोग थे। विमान में सवार लोग या तो सैनिक थे या उनके परिजन। बताया जा रहा है कि सवार लोगों में एक दर्जन से अधिक बच्चे थे।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : AFP
म्यांमार के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त विमान के टुकड़े दावेई शहर से 136 मील (218 किमी) की दूरी पर समुद्र में पाए गए हैं। बुधवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही जहाज का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। संपर्क टूट जाने के बाद से नौसेना के जहाज और विमान इस सैन्य विमान की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : AFP
जहाज म्यांमार के माइयेक से यांगून जा रहा था, लेकिन विमान अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचा। उसके टुकड़े दावेई शहर के पास समुद्र के किनारे मिले।

4 of 6
- फोटो : AFP
इस हवाई जहाज को चाइना में बनाया गया  था, उड़ान भरने के 29 मिनट बाद जहाज का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : AFP
विमान के क्रैश होने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। विमान को मार्च 2016 में खरीदा गया था और इसने अभी तक कुल 809 घंटे ही उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : AFP
म्यांमार सेना के अनुसार गुरुवार की दोपहर तक कुल 29 शव प्राप्त कर लिए गए थे। जिसमें 20 महिलाएं, 8 बच्चे और एक पुरुष के शव शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें