तस्वीरें: ...जब पैदल चल रहे शख्स पर मौत बनकर गिरा चार्टर्ड विमान, सबकुछ तहस-नहस
Thu, 28 Jun 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
{{#ga_cid}}
{{/ga_cid}}
{{/eligible}}
मुंबई के सर्वोदय नगर में गुरुवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया।
विमान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराया और इसके बाद इसमें आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने के काम शुरू हो गया।
इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस विमान हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक पायलट, तीन पैसेंजर और एक नागरिक शामिल है।
विमान जिस समय क्रैश हुआ उस समय यह नागरिक सड़क पर पैदल चल रहा था। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
प्लेन ने जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान ट्रेनिंग फ्लाइट पर था।
उत्तर प्रदेश सरकार इस विमान को इलाहाबाद में एक हादसा होने के बाद 2014 में ही बेच चुकी थी।
पहले बताया जा रहा था कि चार्टर्ड विमान यूपी सरकार है। लेकिन बाद में यूपी सरकार ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि यह विमान यूपी सरकार का नहीं है।
आपको बता दें कि जिस जगह से विमान क्रैश हुआ है वो एक रिहायशी इलाका है।