फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्ला का मंजर देख कांप जाएंगे: बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद क्या हुआ? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

Tue, 10 Dec 2024 04:39 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में बेस्ट बस के ब्रेक फेल होने से हुए हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया। घटनास्थल पर कई ऐसी गाड़ियां दिखीं, जिनके परखच्चे उड़ गए हैं। बता दें कि इस हादसे में चार लोगों की मौत होने के साथ-साथ 25 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद 20 से अधिक हताहत - फोटो : पीटीआई
मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा- BEST की एक बस का ब्रेक फेल होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 हताहत हैं। मुंबई पुलिस और बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि कुर्ला में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) एल. वार्ड के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। इस कारण बेकाबू बस ने कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मारी

2 of 7
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद घटनास्थल का मंजर - फोटो : पीटीआई
अधिकारियों ने बताया कि बेस्ट बस के चालक ने मार्ग संख्या 332 पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। प्रशासन को जांच में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी, डीसीपी जोन- 5 गणेश गावड़े ने बताया कि कुर्ला में बेस्ट बस के नियंत्रण खोने की घटना में 25 लोग घायल हो गए और 4 लोगों की मौत हो गई। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है... बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है... पूछताछ जारी है।
 
विज्ञापन

बुद्ध कॉलोनी नामक एक आवासीय सोसायटी में घुसी बेकाबू बस

3 of 7
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद ऑटो समेत कई वाहन इसकी चपेट में आए - फोटो : पीटीआई
एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में लेने के बाद बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस बुद्ध कॉलोनी नामक एक आवासीय सोसायटी में घुसी और रूक गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुर्ला से अंधेरी जाने वाली रूट संख्या 332 पर चल रही बस ने एक पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी।

कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जाने के दौरान अचानक ब्रेक फेल हो गया

4 of 7
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने से हादसा भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती - फोटो : पीटीआई
12 मीटर लंबी इस बस की पंजीकरण संख्या एमएच01-ईएम-8228 है। कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जाने के दौरान रविवार रात करीब 10 बजे हादसा हुआ। बस की चपेट में आकर घायल हुए लोगों में एक किशोरी भी शामिल है। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

5 of 7
बेस्ट बस हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य - फोटो : एएनआई / पीटीआई
इस मामले से परिचित एक अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुई इलेक्ट्रिक बस हैदराबाद के 'ओलेक्ट्रा ग्रीनचेक' ने बनाई है। BEST इस बस को पट्टे पर लिया था। ऐसी बसों के लिए ड्राइवर की जरूरत होने पर निजी ऑपरेटर से संपर्क किया जाता है।
विज्ञापन

सिर्फ तीन महीने पुरानी बस हादसे का शिकार

6 of 7
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद घटनास्थल पर मातम - फोटो : पीटीआई
तारदेव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी ने कहा, जिस बस की दुर्घटना हुई है वह अभी सिर्फ तीन महीने पुरानी है। इसे इस साल 20 अगस्त को ईवीईवाई ट्रांस नामक कंपनी के नाम पर पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के सामने देखे शव, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

7 of 7
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद पुलिस का वाहन भी चपेट में आया - फोटो : पीटीआई
बस दुर्घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद बस 200 मीटर तक घूम गई। कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मारती गई। 26 वर्षीय जैद अहमद ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपने घर से निकल रहे थे, तभी उन्होंने तेज आवाज सुनी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि बेस्ट की एक बस ने पैदल यात्रियों, ऑटोरिक्शा और तीन कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। बकौल जैद, 'मैंने अपनी आंखों के सामने कुछ शव देखे। ऑटोरिक्शा में सवार घायल यात्रियों को बचाने के लिए दोस्तों की मदद ली और पीड़ितों को भाभा अस्पताल पहुंचाया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें