मुंबई के बांद्रा में एमटीएनएल बिल्डिंग की तीसरी-चौथी मंजिल में आग लग गई। हादसे के बाद तुरंत 14 फायर टेंडर भेजे गए और बचाव अभियान जोर-शोर से चलाया गया। दम घुटने से दो फायरमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घंटे की मशक्कत के बाद यहां फंसे सभी 84 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देखें वो तस्वीरें जो बयां कर रही हैं कि हादसा कितना गंभीर था।
विज्ञापन
2 of 6
बिल्डिंग से निकलता धुंआ
- फोटो : PTI
एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मी इमारत में ऑक्सीजन मास्क और सर्चलाइट लेकर उन लोगों को बचाने के लिए घुसे जो इमारत की विभिन्न मंजिलों पर फंसे थे। इस बीच, आग बुझाने के प्रयासों के दौरान, धुएं की चपेट में आने से दो कर्मियों की तबीयत खराब हो गयी जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
धुएं के बीच लोगों को बचाते फायरमैन
- फोटो : PTI
अधिकारी ने बताया कि इमारत की छत पर करीब 100 लोगों के फंसे थे। अधिकारी ने बताया कि कामकाज का दिन होने की वजह से ज्यादा लोग इमारत में थे। इनमें से ज्यादातर एमटीएनएल के कर्मचारी।
4 of 6
बिल्डिंग से निकलता धुंआ
- फोटो : PTI
अधिकारी ने बताया कि आग तीसरी और चौथी मंजिल तक सीमित रही। इमारत से सुरक्षित बाहर निकाली गई एक महिला ने बताया कि हम लिफ्ट की मदद से पांचवीं मंजिल से आए। हमने अग्निशमन सेवाकर्मियों को कुछ लोगों को धुएं से भरी इमारत से बाहर निकालते हुए देखा।
विज्ञापन
5 of 6
रेस्क्यू के लिए इंतजार करते हुए लोग
- फोटो : PTI
एक अन्य महिला ने कहा, जब हमें आग के बारे में जानकारी मिली तो हम सीढ़ियां खोजने लगे लेकिन घने धुएं की वजह से दिखाई देना लगभग बंद सा हो गया था। हमने अपने कार्यालय की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए थे। दमकल कर्मी आए और उन्होंने हमें बचाया। हमें जिस मंजिल से बचाया गया है, वहां छह- सात लोग फंसे थे।
एमटीएनएल की यह इमारत दमकल सेवा केंद्र के पास ही स्थित है। सुरक्षित बाहर निकाले गए लोगों ने बताया कि कामकाज का दिन होने की वजह से ज्यादा लोग इमारत में थे। इनमें से ज्यादातर एमटीएनएल के कर्मचारी ही थे। अधिकारी ने बताया कि दमकल के 14 वाहनों, एक रोबोट वाहन और एक एम्बुलेंस समेत अन्य उपकरण आग को बुझाने के काम में लगाए गए।