फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर! नहीं मिली वेस्टइंडीज दौरे में जगह

Mon, 22 Jul 2019 06:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने 2023 की तैयारियां शुरू कर दी है। विराट की अगुवाई में धोनी, रोहित, बुमराह जैसे खिलाड़ियों वाली टीम इंडिया को प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन डेढ़ महीने तक चले 12वें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई। 

अब टीम इंडिया को अगस्त में पहले द्विपक्षीय सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है, जहां उसे वन-डे, टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलनी है। दो महीने तक चलने वाले इस दौरे के लिए रविवार को टीम इंडिया का एलान कर दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम में उम्मीद के मुताबिक कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, कई खिलाड़ियों की दोबारा से टीम में वापसी हुई है। लेकिन वर्ल्ड कप में खेलने वाले कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। धोनी और बुमराह को जहां आराम दिया गया है वहीं हार्दिक को चोट की वजह से बाहर रखा गया है।

इनके अलावा एक खिलाड़ी को पूरे दौरे में किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई है। वो खिलाड़ी है विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक। कार्तिक को वर्ल्ड कप में रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया था और बाद में उन्हें तीन मैचों में जगह भी दिया गया था लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। यही कारण रहा कि चयनकर्ताओं ने उन्हें अब मौका नहीं दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक
34 साल के कार्तिक ने 15 साल पहले टीम इंडिया के लिए वन-डे में डेब्यू किया था लेकिन उसके बाद वे कुछ खास नहीं कर पाए और टीम से अंदर-बाहर होते रहे। उसके बाद धोनी के आने के बाद टीम में उनकी जगह मुश्किल हो गई।

4 of 7
Dinesh Karthik - फोटो : amar ujala
अनुभव की वजह से दिनेश कार्तिक को इस बार के वर्ल्ड कप में जगह दी गई थी और उन्हें पहला वर्ल्ड कप खेलने का मौका भी मिला लेकिन बावजूद इसके वे अपने प्रदर्शन से छाप नहीं छोड़ पाए। कार्तिक ने वर्ल्ड कप 2019 में सेमीफाइनल मिलाकर कुल 3 मैच खेले, जिनमें से दो मैचों में दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान वे दोनों पारियों में आउट हुए, उसमें भी सिर्फ सात के औसत और 41.18 की बेहद खराब स्ट्राइक रेट से 14 रन ही बना सके। 
विज्ञापन

5 of 7
dinesh karthik rishabh pant
वहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जिन्हें वर्ल्ड कप के दौरान टीम में शामिल किया गया था, उन्होंने 4 पारियों में 29 की औसत और 89.23 की स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए। अब जब बात 2023 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चयन की है तो ऐसे में साफ है कि दिनेश कार्तिक को अब टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी, क्योंकि चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी कह दिया है वे ऋषभ पंत को तीनों फॉर्मेट के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में 94 वनडे मैचों में सिर्फ 9 अर्धशतक ही लगा पाए हैं। उन्होंने इस दौरान 30 की औसत और मात्र 73 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए जो आज के क्रिकेट के दौर बेहद खराब कहा जाएगा। टेस्ट में वे कुछ खास नहीं कर पाए और 26 मैचों में 25 की औसत से 1025 रन बनाए हैं। इसलिए टेस्ट के लिए भी चयनकर्ताओं ने रिधिमान साहा को दोबारा से मौका दिया है। चोट की वजह से साहा टीम से बाहर हो गए थे और अब फिर से वापसी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
U-19 टीम इंडिया कप्तान इशान किशन और ऋषभ पंत (बाएं)
अब जब चयनकर्ताओं के सामने ऋषभ पंत, संजू सैमसन, इशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों की लंबी कतार है तो ऐसी स्थिति में दिनेश कार्तिक की फिर से टीम में वापसी की उम्मीदें बेहद कम ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें