फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी को विदा करने के लिए ऐसे सजाया गया एंटीलिया, इसकी खूबियां चौंका देंगी

Thu, 13 Dec 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ईशा अंबानी
विश्व के सबसे अमीर बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी अब ईशा अंबानी पीरामल हो गई हैं। आज ईशा ने सितारों की छांव में एंटीलिया से विदाई ली। शादी में जितनी खूबसूरत दुल्हन ईशा लग रही थीं उतना ही खूबसूरत सफेद, लाल बिजली के लड़ियों से सजा  उनका घर एंटीलिया भी लग रहा था।  
विज्ञापन

2 of 10
isha ambani wedding - फोटो : Instagram
पांच दिनों से अधिक समय तक चले ईशा के शादी समारोह में देश-दुनिया के गणमान्य लोग शामिल हुए। उदयपुर से लेकर मुंबई तक शादी के जश्न में डूबा रहा। ईशा की विदाई के लिए दक्षिण मुंबई में स्थित एंटीलिया हाउस भी खास तरह से सजा-धजा कर तैयार किया गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 10
antillia ambani house
लाडली की शादी के लिए जितनी तैयारियां मुकेश अंबानी और परिवार ने की थी उतनी ही शिद्दत से 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना उनका घर भी दुल्हन जैसा ही सजाया गया था।

4 of 10
antillia ambani house
दुनिया के सबसे महंगे इस 27 मंजिला आलिशान एंटेलिया के निर्माण में 11 हजार करोड़ रुपये लगे हैं और यह बस महज अनुमान है। इसका नाम भी थोड़ा अलग सा है 'एंटीलिया'। अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर अंबानी परिवार ने इसका नाम 'एंटीलिया' रखा है।
विज्ञापन

5 of 10
antillia ambani house
27 मंजिले इस आलिशान घर की तुलना महल से करना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसके रखरखाव के लिए 600 लोग दिन-रात लगे रहते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
antillia ambani house
ईशा और आनंद पीरामल ने अपने इस खास दिन के लिए ऑफ व्हाइट यानी हल्का दूधिया रंग के कपड़ों का चयन किया था और दूल्हा- दुल्हन के तर्ज पर एंटीलिया को भी सफेद लाइट्स से ही सजाया गया था। 27 मंजिला एंटीलिया हाउस पर ऊपर से नीचे तक लाइट लगाई गई थी। मेन गेट को लाल फूलों से सजाया गया था यही नहीं कपड़ों को जिस तरह से स्वरोस्की से सजाया जाता है ठीक उसी तरह से इसकी दीवारों को भी लाइट और दीया से सजाया गया।
 
विज्ञापन

7 of 10
antillia ambani house
4,00,000 स्क्वायर फीट में बने इस एंटीलिया में वैसे तो कई खासियत हैं। इसके निर्माण से लेकर सजावट तक पर नीता अंबानी ने खास ध्यान दिया है यही वजह है कि इसके हर कमरे   कमरे का इंटीरियर दूसरे से अलग दिखता है।
 

8 of 10
antillia ambani house
भारत में चूंकि भूकंप आते रहते हैं तो इस बात का ध्यान रखते हुए इस घर का डिजाइन इस प्रकार से बनाया गया है कि यह अधिकतम 8 रिक्टर स्केल भूकंप के झटके को भी झेल सकता है। 

9 of 10
antillia ambani house
एंटीलिया' अब आठ वर्ष का हो चुका है। यह वर्ष 2010 में बनकर तैयार हुआ था, उस समय पूरी दुनिया में इसके डिजाइन से लेकर इसके इंटीरियर तक की खूब चर्चा हुई थी। एंटीलिया' को अगर आज का महल कहा जाए तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसके पहले 6 फ्लोर केवल पार्किंग के लिए बनाए गए हैं।  घर में एक साथ 168 कारें पार्क की जा सकती हैं। 

बिल्डिंग के ऊपरी तले पर जहां 3 हेलीपैड है वहीं पार्किंग के ऊपर वाले फ्लोर में 50 सीटर सिनेमा हॉल भी बनाया गया है। उसके ऊपर आउटडोर गार्डन इसकी खूबसूरती को चारचांद लगाता है। 
विज्ञापन

10 of 10
antillia ambani house
इसके साथ ही स्विमिंग पूल, बॉलरूम, मंदिर, गार्डन, 2 मंजिला हैल्थ सेंटर तो है ही। 'एंटीलिया' को शिकागो में रहने वाले आर्किटेक्ट 'पर्किन्स' ने डिजाइन किया है और इसे ऑस्ट्रेलियन कंस्ट्रक्शन कंपनी 'लैग्टोंन होल्डिंग' ने बनाया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें