फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 वर्षों में 123 देशों तक थी टेरेसा की पहुंच, पूरी दुनिया से मिलता था सम्मान

Mon, 05 Sep 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : Getty Images
दुनिया में शायद ही कोई हो, जो रोमन कैथोलिक नन मदर टेरेसा को न जानता हो। उनकी सेवा भावना ने भारत ही नहीं दुनिया भर का दिल जीत लिया। कोलकाता की सड़कों पर 45 सालों तक गरीबों और बीमार लोगों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा की मानवीयता के सामने पूरी दुनिया झुकी। आज उनकी 19वीं पुण्यतिथि है। दुनिया भर से अलग-अलग देशों के लोग मदर टेरेसा का आशीर्वाद लेने आते थे। इनमें आम लोगों के साथ राष्ट्राध्यक्ष होते, तो शाही घरानों के लोग भी। 

दूसरों की सेवा में समर्पित मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। मदर टेरेसा की सेवा भावना का दायरा कितना बड़ा था। यह इस बात से समझा जा सकता है कि मृत्यु के समय उनकी संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी 123 देशों में 610 मिशन नियंत्रित कर रही थी। ये मिशन दुनिया भर में मदर टेरेसा के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। 

कोलकाता में गरीबों के लिए काम करने वाली रोमन कैथोलिक नन मदर टेरेसा को संत घोषित किया गया। मदर को संत घोषित किया जाना उनकी सेवा से हुए चमत्कार को मान्यता दिया जाना है। पांच सितंबर को वेटिकन सिटी में मदर टेरेसा को संत की उपाधि दी जाएगी और उस समय दुनिया भर के प्रतिष्ठित लोग मदर की सेवा भावना में खड़े होंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा होगा। मदर टेरेसा के जिंदा रहते ही दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष उनसे मिलने आते और उनकी मानवीयता में भींगकर खुद को पवित्र कर लेते। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : Getty Images
प्रिंसेस डायना के साथ मदर टेरेसा।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : Getty Images
संयुक्त राष्ट्र महासचिव रहे कोफी अन्नान के साथ मदर टेरेसा।

4 of 10
- फोटो : Getty Images
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के साथ मदर टेरेसा।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : Getty Images
अमेरिका की तत्कालीन पहली महिला हिलेरी क्लिंटन के साथ मदर टेरेसा।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : Getty Images
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ मदर टेरेसा।
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : Getty Images
फिलिस्तीन के तत्कालीन राष्ट्रपति यासिर अराफात के साथ मदर टेरेसा।

8 of 10
- फोटो : Getty Images
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ मदर टेरेसा।

9 of 10
मदर टेरेसा - फोटो : Getty Images
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर के साथ मदर टेरेसा।
विज्ञापन

10 of 10
मदर टेरेसा - फोटो : Getty Images
मदर टेरेसा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें