फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें दिन की 5 बड़ी खबरें

Mon, 05 Sep 2016 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
# एक्सक्लूसिव: अलगाववादियों ने सच छिपाने को किया वार्ता ठुकराने का ड्रामा

# पुराने दोस्तों की तरह मिले मोदी-ओबामा, जीएसटी पर थपथपाई मोदी की पीठ

# भारत अमेरिका की दोस्ती से घबराया पाक, चीन से करेगा नया करार

# संन्यास का फैसला भावुक पल, आधिकारिक रूप से शूटिंग से विदा हुए अभिनव बिंद्रा

# पाइरेटेड फिल्में खरीदना या बेचना अपराध है, देखना नहींः हाई कोर्ट  
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: अलगाववादियों ने सच छिपाने को किया वार्ता ठुकराने का ड्रामा

2 of 6
अलगाववादी नेता ग‌िलानी ग‌िरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
एक्सक्लूसिव: अलगाववादियों ने सच छिपाने को किया वार्ता ठुकराने का ड्रामा

कश्मीर में शांति मिशन पर आई सर्वदलीय समिति से बातचीत ठुकराकर असलियत पर पर्दा डालने की कोशिश की है। इस ड्रामे के जरिए अलगाववादियों ने अपने खिसके जनाधार को छिपाने का असफल प्रयास किया। दरअसल, विरोध प्रदर्शनों पर अब अलगाववादियों की पकड़ खत्म हो चुकी है।

अलगाववादियों के सभी बड़े नेता नजरबंद हैं। ऐसे में विरोध प्रदर्शन और हिंसा को कट्टरवादी और पाकिस्तान पोषित आतंकी संगठन ही भड़का रहे हैं।
 
विज्ञापन

पुराने दोस्तों की तरह मिले मोदी-ओबामा, जीएसटी पर थपथपाई मोदी की पीठ

3 of 6
नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा
पुराने दोस्तों की तरह मिले मोदी-ओबामा, जीएसटी पर थपथपाई मोदी की पीठ

जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के बीच रविवार को दो बार अनौपचारिक बातचीत हुई। वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिहाज से इस मुश्किल वक्त में ओबामा ने कर सुधार (जीएसटी) को लेकर मोदी की ‘साहसिक नीति’ की तारीफ की।

पहली बार मोदी और ओबामा की संक्षिप्त मुलाकात उस समय हुई जब वे चीन के हांगझाउ शहर में कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक फोटो खिंचवाने के लिए मंच पर पहुंचे थे। शाम को एक कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं को एक बार फिर बातचीत करने का मौका मिला।

 

भारत अमेरिका की दोस्ती से घबराया पाक, चीन से करेगा नया करार

4 of 6
- फोटो : pti
भारत अमेरिका की दोस्ती से घबराया पाक, चीन से करेगा नया करार

भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में उसने अपने पुराने सहयोगी चीन के साथ दीर्घकालिक रक्षा करार एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को दावा किया गया कि पाक कैबिनेट ने इस बाबत मंजूरी भी दे दी है।

15 जुलाई को लाहौर में गवर्नर हाउस पर पाक पीएम नवाज शरीफ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें चीन के साथ रक्षा करार को लेकर सहमति बनी।
 
विज्ञापन

संन्यास का फैसला भावुक पल, आधिकारिक रूप से शूटिंग से विदा हुए अभिनव बिंद्रा

5 of 6
- फोटो : getty
संन्यास का फैसला भावुक पल, आधिकारिक रूप से शूटिंग से विदा हुए अभिनव बिंद्रा

अभिनव ने रविवार को एनआरएआई की ओर से दिए गए विदाई समारोह में आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी कि अब उनके लिए आगे बढने का समय आ गया है। यहीं नहीं बिंद्रा ने अपने लिए भविष्य भी चुन लिया है। उन्होंने खुलासा किया कि वह स्पोट्र्स साइंस और फिटनेस के बिजनेस में अपना भविष्य आजमां सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइरेटेड फिल्में खरीदना या बेचना अपराध है, देखना नहींः हाई कोर्ट

6 of 6
पाइरेटेड फिल्में खरीदना या बेचना अपराध है, देखना नहींः हाई कोर्ट  

क्या पाइरेटेड फिल्मों के दौरान आने वाली चेतावनी 'यह दंडनीय अपराध है' से आप चिंतिंत हैं? डरने की बात नहीं है,  बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि महज पाइरेटेड फिल्म देखना कॉपीराइट एक्ट के तहत दंडनीय अपराध नहीं है।  

एक अहम टिप्पणी के दौरान जस्टिस गौतम पटेल ने कहा, 'पाइरेटेड फिल्में देखना अपराध नहीं है, हालांकि कॉपीराइट कॉन्टेंट का डिस्ट्रिब्यूशन, उसका सार्वजनिक प्रदर्शन या बिना अनुमति के उसे बेचना या खरीदना जरूर अपराध है।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें