मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट के भीतर धमकी भरा खत रखने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फ्लाइट को हाईजैक और ब्लास्ट की धमकी देने वाले शख्स ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि यह सब उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया था।
विज्ञापन
फ्लाइट हाईजैक करके POK ले जाने की दी थी धमकी, GF के लिए खोलना चाहता था एयरलाइंस
2 of 7
आरोपी बिरजू सल्ला नाम का शख्स करोड़पति बिजनेसमैन है और उसकी गर्लफ्रेंड दिल्ली में एयरलाइंस के ग्राउन्ड ऑपरेशन्स में काम करती है। आरोपी को उम्मीद थी कि उसके धमकी भरे खत की वजह से जेट एयरवेज बंद हो जाएगी। बिरजू ने अपनी एक प्राइवेट 'रॉयल एयरलाइंस' खोलने की योजना बनाई थी और उसे लगता था कि जेट एयरवेज बंद होने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड उसके पास काम मांगने के लिए आ जाएगी।
विज्ञापन
फ्लाइट हाईजैक करके POK ले जाने की दी थी धमकी, GF के लिए खोलना चाहता था एयरलाइंस
3 of 7
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के दोस्त की बेटी की शादी के लिए उसे दो प्राइवेट चार्टर बुक करने थे जिसके लिए वो दुबई की एक प्राइवेट जैट सप्लायर कंपनी के दिल्ली ऑफिस के संपर्क में था। यहीं से उसके दिमाग में ये आइडिया आया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए रॉयल एयरलाइंस खोलेगा और उसे इसका मैनेजमेंट संभालने के लिए दे देगा।
फ्लाइट हाईजैक करके POK ले जाने की दी थी धमकी, GF के लिए खोलना चाहता था एयरलाइंस
4 of 7
birju
बिरजू ने सोमवार सुबह मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में एक धमकी भरा खत रख दिया था। जिसके बाद अचानक ही फ्लाइट को अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया और वहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
फ्लाइट हाईजैक करके POK ले जाने की दी थी धमकी, GF के लिए खोलना चाहता था एयरलाइंस
5 of 7
birju
जेट एयरवेज की फ्लाइट नंबर 9डब्लू 0339 ने तड़के 3 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट सुबह 5:05 पर दिल्ली पहुंचने वाली थी। उड़ान के दौरान ही प्लेन के बाथरूम में एक धमकी भरा खत मिला।
विज्ञापन
फ्लाइट हाईजैक करके POK ले जाने की दी थी धमकी, GF के लिए खोलना चाहता था एयरलाइंस
6 of 7
सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि प्लेन के टॉयलेट में मिले नोट में लिखा था कि प्लेन दिल्ली में लैंड होने के बजाय हाईजैक करके पीओके लाया जाएगा। लेटर में लिखा था कि अगर पीओके से पहले लैंडिंग की कोशिश की गई तो लोगों के मरने की आवाजें सुनाई देंगी और इसको मजाक न समझा जाए। आगे लिखा था कि अगर प्लेन को दिल्ली में उतारा गया तो विस्फोट हो जाएगा।
फ्लाइट हाईजैक करके POK ले जाने की दी थी धमकी, GF के लिए खोलना चाहता था एयरलाइंस
7 of 7
इससे पहले भी बिरजू सल्ला नाम के शख्स ने जुलाई में जेट एयरवेज में में अपने खाने में कॉकरोच होने की बात कहकर जमकर हंगामा किया था। उसने ऐसा इसी वजह से किया था कि उसे लगता था कि इससे जेट एयरवेज बंद हो जाएगी। सल्ला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वो जुलाई में बने एंटी हैंकिंग एक्ट में गिरफ्तार होने वाला पहला शख्स है। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा भी हो सकती है।