फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया', केरल के दर्दनाक हादसे की कहानी प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी

Tue, 29 Oct 2024 11:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड

सार

Kerala Fireworks Accident: दिवाली के उत्सव से पहले केरल के कासरगोड में हुए हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर हादसे की गंभीरता का पता चलता है।
विज्ञापन
1 of 7
केरल के मंदिर में हुआ हादसा - फोटो : पीटीआई
दिवाली के उत्सव से पहले केरल में भयावह घटना सामने आई। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात यहां के कासरगोड में हुए हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हुए। जबकि घायलों में से आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पटाखों के भंडारण में आग लगने से यह हादसा हुआ। अब इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर हादसे की गंभीरता का पता चलता है। 
 
विज्ञापन

धू-धू करती आग और इधर-उधर भागते लोग

2 of 7
केरल के मंदिर में हुआ हादसा - फोटो : पीटीआई
बता दें, यह दुर्घटना वार्षिक अनुष्ठान कार्यक्रम 'कलियाट्टम' के दौरान हुई, जिसे 'थेय्यम' के नाम से भी जाना जाता है। इस अनुष्ठान कार्यक्रम को देखने के लिए नीलेश्वरम के पास 'अंजूतामबलम वीरकावु मंदिर' में हजारों लोग आए थे। सभी लोग अनुष्ठान देखने में मंत्रमुग्ध थे, तभी एक जोरदार विस्फोट हुआ और आग के गोले ने शांत माहौल को तहस नहस कर दिया। हादसे की गंभीरता का पता उस समय चला, जब घटनास्थल की तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में हजारों लोगों की भीड़ और धू-धू करती आग को देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

'अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए'

3 of 7
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस - फोटो : पीटीआई
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना से पहले एक तरफ भारी भीड़ थी। दूसरी तरफ एक थेय्यम कलाकार, जो अनुष्ठानिक लाल पोशाक पहने हुए था, प्रदर्शन कर रहा था। तभी एक दिल दहलाने वाला विस्फोट सुनाई दिया और थोड़ी देर में आग तथा धुआं दिखाई देने लगा। आग को देखते ही सब लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में सलामत बचे लोगों ने कहा कि वे अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। आधी रात को क्या हुआ था, इस बारे में उन्हें अभी भी कुछ नहीं पता है। 

ऐसे बच पाए सही सलामत: प्रत्यक्षदर्शी

4 of 7
हादसे के बाद जुटी भीड़ - फोटो : पीटीआई
एक शख्स ने बताया, 'हम थेय्यम देख रहे थे। तभी अचानक हमें कुछ दूरी पर आग लगने और विस्फोट की तेज आवाज सुनाई दी। सौभाग्य से, हम एक सुरक्षित स्थान पर चले गए और सही सलामत बच गए।'
 
विज्ञापन

'जहां रखे थे पटाखे, वहां थी भारी भीड़'

5 of 7
हादसे के बाद का दृश्य - फोटो : एएनआई
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया। हादसे के बाद मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं, एक अन्य शख्स ने बताया कि जहां पटाखे रखे गए थे, उसके पास भारी भीड़ थी। शेड के पास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जब विस्फोट हुआ तब उनके लिए सुरक्षा के लिए भागना वास्तव में मुश्किल था। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब पटाखों को स्टोर करने वाले शेड के अंदर चिंगारी गिरी, जिसे पटाखों के पूरे भंडारण में आग लग गई और तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन

नीलेश्वरम में मंदिर में उत्सव के दौरान हादसा

6 of 7
केरल के मंदिर में हुआ हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब इमेज
नीलेश्वरम के निकट एक मंदिर में सोमवार देर रात आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर ने मंगलवार को कहा कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वे 80 प्रतिशत जल गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल से नमूने एकत्र किए गए हैं। मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही के कारण हुआ भयावह हादसा?

7 of 7
केरल के मंदिर में हुआ हादसा - फोटो : एएनआई
अधिकारी ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पटाखा भंडारण सुविधा और पटाखे फोड़ने की जगह पास में थी। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। पटाखा भंडारण की जगह आतिशबाजी की जगह से 100 मीटर दूरी पर थी। दोनों के बीच न्यूनतम 100 मीटर की दूरी बनाए रखने की आवश्यकता का पालन नहीं किया गया था। पटाखों के भंडारण के लिए भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस के अनुसार, ऐसा संदेह है कि वीरकावु मंदिर के पास आतिशबाजी भंडारण सुविधा में आग लगने से दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें