नोटबंदी के बाद नए नोटों को तरस रहे लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए एसबीआई ने माइक्रोएटीएम की सुविधा शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में एसबीआई ने यह सुविधा शुरू की है। जो लोगों को बिना एटीएम की लाइन में लगे ही दो हजार तक की नकदी दे रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को यह सुविधा शुरू हुई। एसबीआई के कर्मचारी एटीएम वैन में सवार होकर शहर के व्यस्त बाजारों में पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : ANI
जहां लोगों को उनके एटीएम कार्ड के द्वारा माइक्रोएटीएम की मदद से दो हजार रुपये तक की नकदी दी गई।
4 of 6
- फोटो : ANI
एसबीआई द्वारा शुरू की गई यह सुविधा लोगों को काफी पंसद आई इससे उन्हें लाइन में लगने के झंझट से तो छुटकारा मिला ही बैंक की कागजी खानापूर्ति से भी राहत मिली।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ANI
बता दें कि बैंकों की ओर से कल शाम को ही इस बात की घोषणा कर दी गई थी कि शनिवार को सिर्फ बुजुर्गों को ही बैंकों से पैसे निकालने और बदलने की छूट होगी।
नई व्यवस्था के बाद से उन लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई थी जिन्हें आज पैसे निकालने थे। लेकिन एसबीआई की ओर से शुरू की गई माइक्रो एटीएम व्यवस्था से उन्हें राहत मिली है।