मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस की 9 बोगियां शनिवार की सुबह रामपुर के पास पटरी से उतर गईं। हादसे में 50 से 60 लोग घायल हैं। इनमें 7-8 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: कानपुर ट्रेन हादसाः मास्टरमाइंड ISI एजेंट शमसूल हुदा नेपाल से गिरफ्तार
विज्ञापन
2 of 8
ट्रेन हादसा
बताया जा रहा है कि रामपुर में ओवर ब्रिज के पास ट्रैक में गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ है। अभी तक किसी के मरने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
3 of 8
ट्रेन हादसा
बताया जा रहा है कि ट्रेन के अंदर कई लोग दबे हुए हैं। उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। घटना के बाद आसपास के लोग और जीआरपी मौके पर पहुंच गई है।
4 of 8
ट्रेन हादसा
रामपुर लखनऊ रूट पर फिलहाल यातायात बाधित है। मेरठ से लोकल बसों में सवार होकर मामूली घायल लोग अपने गंतव्य को निकले।
विज्ञापन
5 of 8
ट्रेन हादसा
घटनास्थल पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। ट्रेन में दबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
6 of 8
ट्रेन हादसा
राज्यरानी ट्रेन मेरठ से सुबह 4.55 पर रवाना होती है, जो हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए दोपहर 1:10 पर लखनऊ पहुंचती है।