समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के नाती राहुल यादव का धूमधाम से लगन और तिलक चढ़ा। रविवार को इटावा क्लब में आयोजित भव्य समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव के भाई सुभाष ने लगन और बेटे आरुष ने तिलक की सभी रस्में पूरी कीं।
विज्ञापन
मुलायम के नाती का लगन और तिलक चढ़ा
2 of 5
akhilesh yadav
सपा मुखिया तो नहीं पहुंचे, अलबत्ता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जरूर परिवार के तमाम लोगों के साथ घंटे भर से अधिक समय तक यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुलायम के नाती का लगन और तिलक चढ़ा
3 of 5
akhilesh-sadhu
तिलकोत्सव के बाद साधु यादव की पुत्री डा. ईशा यादव की राहुल यादव के साथ 28 अप्रैल को दिल्ली के इंपीरियल होटल में शाही अंदाज में शादी होगी। उम्मीद जताई जा रही है शादी में तमाम वीवीआईपी शरीक होंगे।
मुलायम के नाती का लगन और तिलक चढ़ा
4 of 5
mulayam's family
सीएम के चचेरे भाई और बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन शीला यादव व बहनोई राकेश यादव के पुत्र राहुल यादव का लगन और तिलकोत्सव रविवार को इटावा क्लब में हुआ।