फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Accident: यात्रियों की बढ़ी परेशानी, घंटों देरी से चल रहीं सुपरफास्ट ट्रेनें, सफर से पहले पढ़े डिटेल्स

Thu, 19 Sep 2024 12:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया- मालगाड़ी मथुरा की तरफ से कोयला लेकर दिल्ली जा रही थी। इंजन समेत 59 डिब्बे लगे थे। जैंत थाना क्षेत्र में अचानक इंजन डिरेल हो गया। इसके बाद डिब्बे एक दूसरे से टकराकर पलट गए।
विज्ञापन
1 of 5
Rail Accident - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के मथुरा के पास बुधवार रात एक बार फिर से मालगाड़ी की डिरेल होने की घटना सामने आई। यहां कोयला से लदी मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके कारण दिल्ली-मथुरा का ट्रैक बाधित हो गया। इस मालगाड़ी ट्रेन के डिरेल होने से 50 ट्रेनें प्रभावित हुई है। ट्रैक बाधित होने के बाद से ही नई दिल्ली से मथुरा होकर जाने वाले कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। वहीं मथुरा होकर दिल्ली पहुंचने वाली अधिकांश ट्रेन देरी से पहुंच रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

जानकारी के अनुसार, कोयला से लदी यह मालगाड़ी झारखंड से राजस्थान के सूरतगढ़ पावर प्लांट जा रही थी। इस दौरान जैंत इलाके में एक-एक करके करीब 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे डाउन और अप लाइन पर कोयले का ढेर लग गया। मालगाड़ी में कुल 59 डिब्बे थे। इस हादसे के चलते 32 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी समेत अन्य एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
Rail Accident - फोटो : PTI
हादसे के बाद मथुरा-दिल्ली के बीच रेल यातायात ठप हो गया। इसकी वजह से करीब 32 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। वहीं करीब 18 ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा की ओर आने जाने वाली कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया है। इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। मथुरा स्टेशन निदेशक के अनुसार वह भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे हादसे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, प्राथमिक जांच में कपलिंग टूटने से डिब्बों के डिरेल होने की बात सामने आ रही है।

आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया- मालगाड़ी मथुरा की तरफ से कोयला लेकर दिल्ली जा रही थी। इंजन समेत 59 डिब्बे लगे थे। जैंत थाना क्षेत्र में अचानक इंजन डिरेल हो गया। इसके बाद डिब्बे एक दूसरे से टकराकर पलट गए। आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा की ओर आने वाली ट्रेनों को आस-पास के स्टेशनों पर रोका गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मालगाड़ी में भरा कोयला ट्रैक पर फैल गया। कई ओवर हेड इक्विपमेंट खंभे टूट गए हैं। अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया है। अब हमने ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Rail Accident - फोटो : PTI
हादसे या साजिश की चल रही जांच
आगरा डिवीजन के डीआरएम तेज अग्रवाल का कहना है कि, मालगाड़ी राजस्थान में सूरत गढ़ पॉवर प्लांट जा रही थी। इसमें कोयला लदा हुआ था। 8:12 बजे पटरी से उतरने की सूचना मिली। ओएचई डाउन हुई है। कुल 25 कोच डिरेल हुए हैं। अप-डाउन रूट और थर्ड लाइन का ट्रैफिक बंद है। होप लाइन पर ट्रैफिक चालू है। कोई साजिश है या नहीं? ये सब हम जांच के बाद ही कह सकते हैं।

4 of 5
Rail Accident - फोटो : PTI
ये ट्रेनें की गईं निरस्त
ट्रेन संख्या 14211 (आगरा कैंट-नई दिल्ली), 04496 (पलवल-आगरा कैंट), 04157 (आगरा कैंट-टूंडला), 04289 (टूंडला-अलीगढ़ जं), 04290 (अलीगढ़ जं-टूंडला), 04156 (टूंडला-आगरा कैंट), 04495 (आगरा कैंट -पलवल), 04419 (मथुरा जं-गाजियाबाद), 01901 (ईदगाह - भरतपुर), 01902 (भरतपुर-ईदगाह), 01907 (ईदगाह - भरतपुर), 01908 (भरतपुर-ईदगाह), 12280 (नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी), 12279 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली), 04171 (मथुरा- अलवर), 04172 (अलवर-मथुरा), 04173 (मथुरा-जयपुर), 04174 (जयपुर-मथुरा), 12189 आगरा छावनी-हजरत निजामुद्दीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rail Accident - फोटो : PTI
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
मालवा एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, ऊधमपुर-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-खजुराहो सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, हरिद्वार-वलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस।
  • 12148 हजरत निजामुद्दीन-कोल्हापुर आज परिवर्तन मार्ग वाया-हजरत निजामुद्दीन-मितावली-आगरा छावनी होकर चलेगी। 
  • 12652 हजरत निजामुद्दीन-मदुरई आज परिवर्तन मार्ग वाया-हजरत निजामुद्दीन-मितावली-आगरा छावनी होकर चलेगी।
  • 12264 हजरत निजामुद्दीन-पुणे आज परिवर्तन मार्ग वाया- नई दिल्ली-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर चलेगी। 
  • 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम आज हजरतनिजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर चलेगी।
  • 12650 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर आज हजरत निजामुद्दीन -गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर चलेगी। 
  • 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम आज परिवर्तन मार्ग वाया -हजरत निजामुद्दीन-मितावली-आगरा छावनी होकर चलेगी। 
  • 19326 अमृतसर-इंदौर आज मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली -आगरा छावनी होकर चलेगी। 
  • 14624 फिरोजपुर-सियोनि आज गाजियाबाद-मितावली -आगरा छावनी होकर चलेगी।
  • योग नगरी ऋषिकेश-पुरी आज हजरत निजामुद्दीन -गाजियाबाद-मितावली -आगरा छावनी होकर चलेगी।
  • 12716 अमृतसर-नाडेड़ अब परिवर्तित मार्ग वाया-नई दिल्ली -गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर चलेगी। 
  • 20946 हजरत निजाममुद्दीन–एकता नगर अब हजरत निजामुद्दीन -रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर चलेगी। 
  • हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ आज परिवर्तन मार्ग वाया- हजरत निजामुद्दीन-मितावली-आगरा छावनी होकर चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन -मदगाव अब परिवर्तन मार्ग वाया - हजरत निजामुद्दीन-मितावली-आगरा छावनी होकर चलेगी।
  • 12550 जम्मूतवी-दुर्ग आज परिवर्तन मार्ग वाया - गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर चलेगी।
  • 12171 (लोकमान्य तिलक- हरिद्वार ) अपने प्रारंभिक स्टेशन से आज परिवर्तन मार्ग वाया खंडवा –इटारसी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- कानपुर सेंट्रल-शाहजहांपुर बरेली रामपुर मुरादाबाद लक्सर हरिद्वार होकर चलेगी।
  • 12190 (हजरत निजामुद्दीन -जबलपुर) प्रारम्भिक स्टेशन से आज आगरा छावनी से चलेगी।
  • 12191 (हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर ) प्रारम्भिक स्टेशन से आज मथुरा होकर चलेगी।
  • 11905 (आगरा छावनी-होशियारपुर) प्रारम्भिक स्टेशन से आज नई दिल्ली स्टेशन से चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें