अप्रैल के दूसरे हफ्ते का पहला दिन हादसों के नाम रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई दुर्घटनाओं में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। पहला हादसे की खबर हिमाचल प्रदेश से आई, जहां बच्चों से भीर स्कूल बस खाई में गिर गई। दूसरा हादसा आगरा में हुआ, जहां जीप और डंपर की भिड़ंत में हो गई। वहीं तीसरा हादसा मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे-सतारा हाइवे पर हुआ।