फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: RR ने चौथी बार अपने नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड, युसूफ पठान स्पेशल क्लब में हुए शामिल

Tue, 10 Apr 2018 03:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल 2018 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स को आसानी से 9 विकेट के बड़े अंतर से हराया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 25 गेंदें शेष रहते सिर्फ एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन ने नाबाद 77 रन की बेहतरीन पारी खेली और हैदराबाद की जीत के हीरो बने। इस मैच में कई दिलचस्प आंकड़े बने। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। चलिए गौर करते हैं कि यह मैच रिकॉर्ड्स के लिहाज से कैसा रहा:
विज्ञापन

2 of 6
संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पारी के दौरान एक भी छक्का नहीं जमाया। आईपीएल इतिहास में यह 11वां मौका रहा जब पूरी टीम एक पारी में 20 ओवर खेलने के बावजूद एक भी छक्का नहीं जमा सकी। राजस्थान रॉयल्स की टीम बेहद अनलकी रही, जो चार मौकों पर एक पारी के दौरान एक भी छक्का नहीं जमा सकी। इस मामले में उससे कोई टीम आगे नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
शिखर धवन और केन विलियमसन
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा किया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए थे, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की थी।

4 of 6
shikhar dhawan
सनराइजर्स हैदराबाद के किसी बल्लेबाज ने कुल 9वीं बार अपने होमग्राउंड पर लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अर्धशतक जमाया। इनमें से आठ फिफ्टी डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के बल्ले से बनी।
विज्ञापन

5 of 6
शिखर धवन
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम ने 50वें आईपीएल मैच की मेजबानी की। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अब उन चार ग्राउंड के साथ स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गया, जिसके नाम यह रिकॉर्ड पहले से दर्ज है। बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम, कोलकाता का ईडन गार्डन्स, दिल्ली का फिरोजशाह कोटला स्टेडियम और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम 50 या इससे अधिक आईपीएल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूसुफ पठान
युसूफ पठान आईपीएल में अपना 150वां मैच खेला। वह सुरेश रैना, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली और रॉबिन उथप्पा के बाद 150 आईपीएल मैच खेलने वाले सातवें खिलाड़ी बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें