फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh Demise: 'वे सम्मानित अर्थशास्त्री भी थे...,' पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को ऐसे दी श्रद्धांजलि

Thu, 26 Dec 2024 11:14 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Manmohan Singh Demise: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद से तमाम राजनेताओं की तरफ से उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया है।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को ऐसे किया याद - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। 
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को किया नमन - फोटो : X / @narendramodi
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत कई सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को किया नमन - फोटो : X / @narendramodi
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को नमन करते हुए लिखा- संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

4 of 6
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को ऐसे किया नमन - फोटो : X / @narendramodi
पीएम मोदी ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा- डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को ऐसे किया नमन - फोटो : X / @narendramodi
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक सफर को देखा जाए तो वह 1991 से भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे। जहां पर वे साल 1998 और 2004 के बीच विपक्ष के नेता की भूमिका में रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2004 के लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार 22 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और फिर दूसरी बार 22 मई 2009 को दूसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ली। वह लगातार दस साल तक प्रधानमंत्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को ऐसे किया नमन - फोटो : X / @narendramodi
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद पर आने वाले पहले सिख नेता और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के बाद पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा चुने जाने वाले पहले प्रधानमंत्री भी थे। वे एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे, उन्हें मनरेगा योजना और आधार लाने का श्रेय दिया जाता है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें