अरब सागर और हिंद महासागर क्षेत्र में मालाबार नौसैन्य अभ्यास 2020 का दूसरा चरण जारी है। चार दिवसीय अभ्यास में भारतीय नौसेना का विक्रमादित्य पोत युद्धक समूह और अमेरिकी नौसेना का निमित्ज स्ट्राइक ग्रुप भी भागीदारी कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
मालाबार नौसैन्य अभ्यास 2020
- फोटो : ANI
अमेरिकी निमित्ज दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत है। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं ने मंगलवार को उत्तरी अरब सागर में मालाबार नौसैन्य अभ्यास का दूसरा चरण शुरू किया।
विज्ञापन
3 of 4
मालाबार नौसैन्य अभ्यास 2020
- फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने अपना पोत एचएमएएस बैलरेट तैनात किया है जबकि जापान की नौसेना ने विध्वंसक पोत जेएस मुरासमे को भेजा है। यह बड़ा अभ्यास ऐसे वक्त हो रहा है, जब पूर्वी लद्दाख में पिछले छह महीने से भी अधिक समय से भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध चल रहा है।
बता दें कि मालाबार अभ्यास का पहला चरण तीन से छह नवंबर को बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था और इस दौरान पनडुब्बी रोधी और हवाई युद्धक क्षमता समेत कई जटिल अभ्यास किए गए।