फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti: धूमधाम से मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्योहार, श्रद्धालुओं ने गंगासागर में लगाई डुबकी

Sun, 15 Jan 2023 10:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गंगासागर का दृश्य। - फोटो : ANI
पूरे देश में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगासागर में पवित्र स्नान किया।
विज्ञापन

2 of 7
वाराणसी में गंगा का तट। - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश: मकर संक्रांति के अवसर पर वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पवित्र स्नान किया।
विज्ञापन

3 of 7
गंगासागर - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दो लोगों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई, जिनकी उम्र 70 साल के आसपास थी। एक अन्य व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हुई थी। उनकी पहचान ओडिशा के रहने वाले 72 वर्षीय प्रताप चंद्र गिरि और बिहार निवासी 73 वर्षीय बियोला देवी के तौर पर की गई है।

4 of 7
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 7
मकर संक्रांति पर पूजा अर्चना। - फोटो : ANI
झारखंड: रांची में मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

6 of 7
हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी। - फोटो : ANI
उत्तराखंड: मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
PM मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
प्रधानमंत्री ने पोंगल, माघ बिहू, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं। PM मोदी ने ट्वीट किया कि माघ बिहू की शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार प्रकृति के साथ हमारे बंधन को गहरा करेगा और खुशियां लाएगा। सभी को खासकर दुनिया भर के तमिल लोगों को पोंगल की शुभकामनाएं। यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। प्रधानमंत्री ने लोगों को मकर संक्रांति की भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें