फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: फिर कड़ाके की ठंड, यूपी, पंजाब और बिहार में चलेगी शीत लहर, पीएम मोदी वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

Sun, 15 Jan 2023 07:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत बिहार व उत्तरी मध्य प्रदेश में 16 से 20 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर कई क्षेत्रों में 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही यूक्रेन के शहरों पर रूसी मिसाइल हमले लगातार जारी हैं। ऐसे ही एक मिसाइल हमले ने दक्षिण-पूर्वी शहर नीप्रो में एक अपार्टमेंट इमारत के एक हिस्से को नष्ट कर दिया जिसमें नौ लोग मारे गए और 64 अन्य घायल हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
शिमला में बर्फबारी... अब चलेंगी सर्द हवाएं। - फोटो : अमर उजाला
Weather Update : फिर कड़ाके की ठंड, यूपी, पंजाब और बिहार में पांच दिन चलेगी शीत लहर
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत बिहार व उत्तरी मध्य प्रदेश में 16 से 20 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर कई क्षेत्रों में 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली समेत कुछ इलाकों में रविवार को भी ठंड बढ़ेगी। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री के बीच रहा।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
Vande Bharat Express: पीएम मोदी आज 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के राज्यपाल टी सौंदर्यराजन सिकंदराबाद स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media
Russia Ukraine War: रूस के मिसाइल हमले में नौ लोगों की मौत, 64 घायल
यूक्रेन के शहरों पर रूसी मिसाइल हमले लगातार जारी हैं। ऐसे ही एक मिसाइल हमले ने दक्षिण-पूर्वी शहर नीप्रो में एक अपार्टमेंट इमारत के एक हिस्से को नष्ट कर दिया जिसमें नौ लोग मारे गए और 64 अन्य घायल हो गए। द एसोसिएटेड प्रेस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेंको का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गालुशचेंको ने कहा कि रूस की ओर से की जा रही गोलाबारी के कारण अधिकांश यूक्रेनी क्षेत्रों में आपातकालीन ब्लैकआउट की स्थिति है।      पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
नितिन गडकरी - फोटो : PTI
Nitin Gadkari: गडकरी को धमकी देने वाले शख्स की हुई पहचान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान हो गई है। नागपुर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमितेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जेल से धमकी मिल रही थी। कॉल करने वाला कुख्यात गैंगस्टर और हत्या का आरोपी जयेश कांथा है, जो कर्नाटक के बेलगावी जेल में बंद है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सर्दी का सितम। - फोटो : PTI
UP Weather Update : घने कोहरे और शीतलहर के चलते प्रदेश में 16 से 19 तक यलो व ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 16 से 19 जनवरी तक प्रदेश भर में घने कोहरे व शीतलहर के आसार को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को पश्चिमी यूपी ज्यादातर हिस्सों में 3 से 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
जींद में छाया कोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Haryana Weather: आज से फिर सर्दी का प्रकोप, 22-23 को बारिश के आसार, तापमान शून्य तक जाने की आशंका
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद शनिवार को तापमान में एक बार फिर से गिरावट शुरू हो गई। इस सीजन में तीसरी बार सर्दी का प्रकोप शुरू हुआ है। 19 जनवरी तक सर्दी-कोहरे का असर रहेगा। 23-24 जनवरी को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर एक बार फिर से रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
पूर्व कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर की किताब ‘एज गुड एज माई वर्ड : ए मेमॉयर’ - फोटो : Harper Collins publishers
खुलासा: UPA सरकार ने रिलायंस को पहुंचाया अनुचित लाभ, सुधारों में नहीं थी दिलचस्पी
कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने गैस खरीदने के मामले में रिलायंस को अनुचित लाभ पहुंचाया था। पीएम मनमोहन सिंह के कैबिनेट सचिव रहे केएम चंद्रशेखर की किताब ‘एज गुड एज माई वर्ड : ए मेमॉयर’ में यह खुलासा किया गया है।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
किरण रिजिजू। - फोटो : social media
Collegium: कॉलेजियम पर फिर बोले रिजिजू-जजों का कीमती समय बर्बाद कर रही यह व्यवस्था
देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर से जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली पर हमला बोला है। ऑल इंडिया रेडियो को दिए एक इंटरव्यू में रिजिजू ने कहा कि यह प्रणाली जजों को व्यस्त रखती है जिसके कारण उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है। इसके कारण जजों के काम पर भी असर हो रहा है।    पढे़ें पूरी खबर...

10 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI
Terrorism: जयशंकर बोले- चुनौतियों के सामने किसी के दबाव में नहीं आएगा भारत
पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी घटनाओं और चीन के साथ आक्रामक झड़प पर हमारी जवाबी कार्रवाई ने दिखाया है कि भारत सीमापार चुनौतियों के सामने किसी दबाव में नहीं आएगा। यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कही। विदेश मंत्री तमिल साप्ताहिक 'तुगलक' की 53वीं वर्षगांठ को संबोधित कर रहे थे।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
जी-20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Twitter@ Narendra Modi
G-20: जी-20 के इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक कल से, दुनिया के बुनियादी ढांचे का विकास तय करने पर मंथन
भारत की अध्यक्षता में जी-20 की इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की पहली बैठक 16-17 जनवरी को पुणे में आयोजित की जाएगी। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार यह बैठक भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत 2023 इन्फ्रास्ट्रक्चर एजेंडा पर चर्चा करने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें फोरम के सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को आमंत्रित किया गया है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें