मुंबई और निकटवर्ती इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और रेल और विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के कारण रेल पटरियों के पानी में डूबने से ‘महालक्ष्मी एक्सप्रेस’ करीब 1050 यात्रियों के साथ ठाणे जिले में बदलापुर के पास फंस गई थी।
विज्ञापन
2 of 13
महालक्ष्मी एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
जिसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न राहत एजेंसियों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया और करीब 15 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सका। मध्य रेलवे ने बताया कि महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी 1050 यात्रियों को बचा लिया गया। बाद में सभी को स्पेशल ट्रेन से छत्रपति रेलवे टर्मिनस के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
3 of 13
महालक्ष्मी एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई हवाई अड्डे से 11 उड़ानें रद्द की गई और नौ के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। निकटवर्ती ठाणे जिले में रातभर हुई बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और पटरियों पर पानी भरने के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस बदलापुर के पास फंस गई। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार रात मुंबई से कोल्हापुर के लिये रवाना हुई थी लेकिन चमटोली से आगे नहीं बढ़ सकी जहां वह शनिवार अलसुबह से ही फंसी थी।
4 of 13
महालक्ष्मी एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
बता दें कि ट्रेन मुंबई से लगभग 55 किलोमिटर की दूरी पर बदलापुर और वानगनी के बीच फंसी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि वहां से निकाले गए 500 यात्रियों में नौ गर्भवती महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, "एनडीआरएफ ने अब तक नौ गर्भवती महिलाओं समेत 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। आपात स्थिति के लिए प्रसूति रोग विशेषज्ञ समेत 37 चिकित्सकों को एंबुलेंस के साथ तैनात किया गया।"
विज्ञापन
5 of 13
महालक्ष्मी एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
सहयाद्री मंगल कार्यालय में खाने-पीने जैसे जरूरी इंतजाम किए गए। आगे जाने के लिये 14 बस और तीन टैंपो की व्यवस्था की गई। महाराष्ट्र सरकार की आपदा प्रबंधन इकाई के निदेशक अभय यावलकर ने एनडीआरएफ की वायु कमान, वायु सेना और नौसेना को पत्र लिख यात्रियों को हवाई मार्ग से बाहर निकालने सहित अन्य आवश्यक अभियान में मदद करने की अपील की थी।
विज्ञापन
6 of 13
महालक्ष्मी एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
इस घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ, नौसेना, भारतीय वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया है। हम पूरे ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे थे। उन्होंने बचाव टीमों को इसके लिए बधाई दी है। इधर, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से बचाव कार्यों के बाद निगरानी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
7 of 13
महालक्ष्मी एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
नौसेना ने कहा कि एक ‘सी किंग हेलीकॉप्टर’ मौके पर भेजा गया है, जिसमें गोताखोर रबर की नौकाओं और आवश्यक सामान के साथ मौजूद हैं।
8 of 13
भिवंडी बारिश
- फोटो : ANI
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 150-180 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। भिवंडी में बारिश के बाद की ये तस्वीर बता रही है कि हालात कैसे हैं।
9 of 13
भिवंडी बारिश
- फोटो : ANI
भिवंडी में भारी बारिश के बाद का दृश्य।
10 of 13
पुणे बारिश
- फोटो : ANI
पुणे में भी आज जमकर बारिश हुई। जगह जगह जलभराव हुआ और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
11 of 13
पुणे बारिश
- फोटो : ANI
पुणे में हुई भारी बारिश का असर ट्रैफिक पर भी पड़ा।
12 of 13
उल्हासनगर
- फोटो : ANI
उल्हासनगर में भी जमकर बारिश हुई जिसने यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।