फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Heavy Rain: मुंबई को बारिश से राहत, कुछ हिस्सों में धूप खिली; पानी से भरे गड्ढे में चार बच्चे डूबे

Thu, 21 Aug 2025 10:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई और उसके महानगरीय क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। बाढ़ जैसे हालात की वजह से  सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
1 of 7
मुंबई में बारिश थमी, सामान्य हो रहे हालात - फोटो : PTI
मुंबई में गुरुवार सुबह बारिश से राहत मिली। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में लगभग एक हफ्ते बाद धूप खिली। बुधवार से महानगर में बारिश में काफी कमी आई है और रात में कोई बारिश नहीं हुई। इससे पहले बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मुंबई इकाई ने मध्यम बारिश का अनुमान लगाते हुए शहर के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया था।

इस बीच यवतमाल जिले के दारव्हा शहर में बुधवार को रेलवे फ्लाईओवर के लिए बनाए जा रहे पानी से भरे गड्ढे में 10 से 14 साल की उम्र के चार बच्चे डूब गए। पुलिस ने बताया कि बच्चे दारव्हा रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास खेल रहे थे, जहां खंभे लगाने के लिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। मृतकों की पहचान रिहान असलम खान, गोलू पांडुरंग नारनवरे, सौम्या सतीश खड़सन और वैभव आशीष बोथले के रूप में हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
मुंबई में बारिश ने मचाई थी तबाही - फोटो : PTI
मध्य और पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाओं में कुछ देरी
इससे पहले कुछ यात्रियों ने मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे पर उपनगरीय सेवाओं में कुछ देरी की शिकायत की। एक अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बसें सामान्य रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मुंबई में बारिश ने मचाई थी तबाही - फोटो : PTI
सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न; उड़ानें और रेल सेवाएं बाधित थीं
इस बीच बारिश की तीव्रता कम होने लगी, जिससे जनजीवन पटरी पर लौट आया। एक दिन पहले ही भारी बारिश ने आर्थिक राजधानी में तबाही जैसे हालात बना दिए थे। इससे सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गई थीं। उड़ानें और रेल सेवाएं बाधित हुई थीं।

4 of 7
मुंबई में बारिश ने मचाई थी तबाही - फोटो : PTI
स्कूल और कॉलेज खुल गए
मध्य रेलवे की हार्बर लाइन (सीएसएमटी-पनवेल मार्ग) पर लोकल ट्रेन सेवाएं 15 घंटे की रुकावट के बाद बुधवार सुबह 3 बजे से फिर से शुरू हो गईं, जिससे यात्रियों को राहत मिली। वहीं, बारिश के कारण हुई छुट्टी के बाद स्कूल और कॉलेज खुल गए।
विज्ञापन

5 of 7
मुंबई में बारिश ने मचाई थी तबाही - फोटो : PTI
मोनोरेल ट्रेनें स्टेशनों के बीच फंस गई थीं
इससे पहले मंगलवार शाम को मूसलाधार बारिश के बीच मुंबई में एलिवेटेड ट्रैक पर दो भीड़भाड़ वाली मोनोरेल ट्रेनें स्टेशनों के बीच फंस गईं, जिसके बाद 782 यात्रियों को बचाया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
मुंबई में बारिश - फोटो : पीटीआई
24 घंटे की अवधि में 200 मिमी बारिश
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों का प्रतिनिधित्व करने वाली मुंबई की सांताक्रूज वेधशाला ने बुधवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में 200 मिमी बारिश दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुंबई में बारिश - फोटो : पीटीआई
बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था
मुंबई और उसके महानगरीय क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। बाढ़ जैसे हालात की वजह से  सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पानी से भरी खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ठाणे जिले से सटे कल्याण इलाके में भारी बारिश के बाद एक जलमग्न पुल को बंद कर दिया गया। पालघर जिले में भी निचले इलाकों में पानी भर गया और कई जगहों पर आवाजाही बाधित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें