फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh Stampede: हादसे के बाद महिला पत्रकार ने पेश की इंसानियत की मिसाल; रिपोर्टिंग छोड़ बचाई लोगों की जान

Thu, 30 Jan 2025 09:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
लोगों की मदद करतीं पत्रकार सुप्रिया शर्मा - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मंगलवार देर रात हुए हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराने का आदेश दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया गया है। इस दौरान सीएम योगी भावुक भी हो गए। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने साबित कर दिया है कि इंसानियत से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं है।



दरअसल, मंगवार देर रात जब संगम नोज के पास हादसा हुआ तो अमर उजाला की पत्रकार सुप्रिया शर्मा वहां कवरेज के लिए मौजूद थीं। अमृत स्नान की वजह से वह अपनी टीम के साथ महाकुंभ नगर में मौजूद थी और अखाड़ों की कवरेज के लिए तैयारी कर रही थीं। तभी उन्हें हादसे की खबर लगी। वह तुरंत ही टीम के साथ मोके पर पहुंची। विचलित करने वाले मंजर के बीच उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करना शुरू किया।
विज्ञापन

2 of 6
हादसे की तस्वीर - फोटो : शिव त्रिपाठी
कैसे हुआ हादसा?
मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त से पहले देर रात एक से दो बजे के बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ का दबाव बना। उस दबाव के कारण दूसरी ओर के अवरोधक टूट गए और भीड़ के लोगों ने अवरोधक लांघने की कोशिश की। इससे वे दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त के स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गए। इसी वजह से यह घटना हुई।
विज्ञापन

3 of 6
हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की गईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे को अत्यंत दुखद करार दिया और इसमें अपने परिजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

4 of 6
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
चुनावी सभा में भी पीएम मोदी ने जताया दुख 
इससे पहले हादसे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चार बार बात कर चुके प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में बने हुए हैं। बाद में दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'जो दुःखद हादसा हुआ है, उस हादसे में हमें कुछ पुण्यात्माओं को खोना पड़ा है, कई लोगों को चोट भी आई है। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
विज्ञापन

5 of 6
प्रयागराज, महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला
सुबह के बजाय दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ अखाड़ों का स्नान
हादसे की वजह से संगम में  सुबह के बजाय दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ। अखाड़ों के साधुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। कुंभ मेले की परंपरा के अनुसार, तीन संप्रदायों ‘संन्यासी, बैरागी और उदासीन’ से संबंधित अखाड़े संगम घाट पर एक भव्य, विस्मयकारी जुलूस के बाद एक निर्धारित क्रम में पवित्र डुबकी लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाकुंभ में श्रद्धालु - फोटो : मेला प्राधिकरण
संगम को अत्यंत पवित्र माना जाता है
हिंदू धर्म में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम को अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ के दौरान और विशेष रूप से मौनी अमावस्या जैसी विशेष स्नान तिथियों पर इसमें डुबकी लगाने से लोगों के पाप धुल जाते हैं और उन्हें ‘मोक्ष’ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें