Doomsday Clock: क्या दुनिया महाविनाश के कगार पहुंच चुकी है? वैज्ञानिकों से लेकर भविष्यवक्ताओं तक अक्सर दुनिया के महाविनाश की बात करते हैं। वैज्ञानिक और भविष्यवक्ता दोनों बताते हैं कि दुनिया कब खत्म होगी। अब वैज्ञानिकों ने प्रलय की घड़ी (डूम्सडे क्लॉक) में समय सेट किया है। उन्होने इस घड़ी को फिर से सेट किया है और आधी रात से 89 सेकेंड पहले कर दिया है। कहा जाता है कि इस घड़ी में 12 बजते ही यह तय हो जाएगा की धरती इंसानों के रहने लायक नहीं है और दुनिया का महाविनाश हो जाएगा।
हर वर्ष यह घड़ी तय करती है कि मानव जाति के पास प्राकृतिक, राजनीतिक, परमाणु युद्ध को रोकने के लिए कितना समय बचा है। बीते 75 सालों से घड़ी की सूइयां इसके हिसाब चलती हैं कि दुनिया ने जलवायु परिवर्तन, परमाणु जंग और धरती पर मानव सभ्यता को विनाश करने वाले खतरों से निपटने के लिए क्या कदम उठाए हैं? साल 2024 में वैज्ञानिकों ने आधी रात से 90 सेकेंड पर इस घड़ी को सेट किया था। इस बार वैज्ञानिकों ने इसे एक सेकंड पहले सेट किया है।