एम करूणानिधि
दक्षिण भारतीय राजनीति की मजबूत शख्सियत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का आज जन्मदिन है। करूणानिधि का पूरा नाम मुत्तुवेल करुणानिधि है वो डीएमके के प्रमुख हैं। करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के सीएम रह चुके हैं। डीएमके के संस्थापक सी.एन.अन्नादुरई की मौत के बाद से वो पार्टी के प्रमुख हैं, लेकिन इनके राजनीतिक करियर से ज्यादा रोचक है ये कि वो राजनीति में आने से पहले सिनेमा जगत का हिस्सा रह चुके हैं। वे तमिल सिनेमा जगत के एक नाटककार और पटकथा लेखक रहे हैं। उन्हें उनके समर्थक कलाईनार यानि कला का विद्वान कहकर बुलाते हैं। ऐसे में सिनेमा से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले उन बड़ी शख्सियतों के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं। इन कलाकारों के सितारे सिनेमा में तो ऊपर रहे ही बल्कि इन्होंने राजनीति में आने के बाद बड़ा मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
2 of 5
जयललिता
जयललिता जयराम तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और तमिल राजनीति का दिग्गज चेहरा थीं। अपनी मृत्यु से पहले भी वो तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थीं। जललिता राजनीति में आने से पहले वो अभिनेत्री थीं और उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और एक हिंदी और एक अंग्रेजी फिल्म में काम किया है।
विज्ञापन
3 of 5
nt ramarao
एन टी रामाराव
एन टी रामाराव की दक्षिण भारतीय राजनीति में अलग पहचान रही। उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे, लेकिन रोचक बात ये है कि वो एक लोकप्रिय अभिनेता भी रहे हैं। उनके समर्थक उन्हें एनटीआर के उपनाम से पुकारते थे। राज्य की राजनीति से कांग्रेस को दूर करने के लिए एन.टी. रामा राव ने साल 1982 में तेलुगु देशम पार्टी बनाई। अपनी राजनीति शुरू करने से पहले वो एक टॉप क्लास अभिनेता थे। एनटी रामाराव 1983 से 1994 के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
4 of 5
एमजी रामचंद्रन
एमजी रामचंद्रन का पूरा नाम मरुदुर गोपालन रामचंद्रन है। वो अपने समर्थकों के बीच एमजीआर के नाम से प्रचलित हैं। एमजीआर ने अपनी जिंदगी में एक भारतीय एक्टर, फिल्ममेकर और राजनेता जैसी अहम भूमिका निभाईं। यानि राजनीति में आने से पहले वो भी सिनेमा जगह का बड़ा सितारा थे। एमजीआर 1977 से 1987 के बीच 10 सालों तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एमजीआर एक प्रभावशाली अभिनेता रहे। वो लोगों के बीच मक्कल थिलंगम (लोगों का राजा) कहे जाते थे। कुछ सालों तक नाटकों में काम करने के बाद 1936 में उन्होंने साथी लीलावती में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर फिल्म डेब्यू किया। जिसके बाद 3 दशकों तक उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। अपनी लोकप्रियता की वजह से उन्होंने दक्षिण भारत की राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल कर लोगों के दिलों पर राज किया।
चिरंजीवी
चिरंजीवी तेलुगु और हिन्दी फ़िल्मों का बड़ा चेहरा हैं। इनका पूरा नाम 'कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद' है। चिरंजीवी ने साउथ की फिल्मों के साथ ही अभी तक तीन हिन्दी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल चिरंजीवी आंध्रप्रदेश में 'प्रजाराज्यम' नाम की पार्टी के प्रमुख हैं। उनकी फेमस फिल्मों में इंद्रा- द टाइटगर , द जेंटिल्मैन, आज का गुंडाराज मुख्य हैं।