फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2023: जन्मे कन्हैया...देशभर में छाया हर्षोल्लास, तस्वीरों और वीडियो में देखें जन्माष्टमी की धूम

Fri, 08 Sep 2023 05:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। सत्कार की संस्कृति और अतिथि देवो भवः के भाव के साथ कान्हा की जन्मस्थली मथुरा ने देश-विदेश से लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। द्वारिकाधीश से लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थली तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। रात 12 बजते ही ढोल-नगाड़े और घंटे घड़ियाल गूंज उठे। कान्हा के जन्म के साथ ही गोकुल सहित पूरे ब्रज के मंदिरों में आराध्य बाल गोपाल के दर्शन कर भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे।
विज्ञापन
1 of 5
जन्माष्टमी - फोटो : Twitter
भारत में सात सितंबर को हर्षोल्लास के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मथुरा से लेकर वृंदावन और वृंदावन से लेकर द्वारका हर तरफ सिर्फ जन्माष्टमी की धूम ही देखनी मिली। मथुरा के ठाकुर श्रीकेशव देव महाराज मंदिर में रात 12 बजे भगवना कृष्ण का जन्म हुआ। भगवान का जन्म होते ही घंटे-घड़ियाल बजाए गए और भक्तों के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। 

गृहमंत्री अमित शाह ने भी की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

2 of 5
जन्माष्टमी - फोटो : Social Media

इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही देशी-विदेशी भक्तों का तांता लगा रहा। श्रीराधे की धुन पर नाचते-गाते भक्त आराध्य के जन्म का इंतजार करते रहे। इससे पहले भक्तों ने मंदिर को देशी-विदेशी पुष्पों से सजाया। भव्य पुष्प बंगला में प्रभु राधाकृष्ण, कृष्ण बलराम एवं निताईगौर को विराजमान किया और शृंगार आरती की गई। इसके दर्शन के लिए भक्तजनों में होड़ मच गई। 

इस्कॉन मंदिर में भी पूजा-पाठ 

विज्ञापन

3 of 5
जन्माष्टमी - फोटो : Social Media

बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के बाद मंदिर के गोस्वामी समाज की महिलाएं और गोस्वामीजन घर पर बने मिगी पाग, धनिया की पंजीरी और मोहन भोग चांदी के थालों में सजाकर मंदिर लाए और कन्हैया का भोग लगाया। इस दौरान गोस्वामीजनों ने मदिरों में अपने लाड़ले ठाकुर के जन्म की खुशी में पदों का सस्वर गायन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

द्वारका में भक्तों ने की पूजा अर्चना

4 of 5
जन्माष्टमी - फोटो : Social Media

भारत के अन्य क्षेत्रों सहित जम्मू-कश्मीर में भी जन्माष्टमी की धूम देखने मिली। कश्मीर के नौशेरा बाजार से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा की शुरुआत प्राचीन-ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से गुजराल चौक होते हुए  मुख्य बस अड्डे पहुंची। यहां पर युवाओं द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्माष्टमी - फोटो : Social Media

वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के दक्षिण भाग में बने विशाल हॉल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। रात आठ बजे लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। साढे आठ बजे भगवान राधाकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित भजन पेश किए गए। दस बजे ठाकुर राधा वृंदावन चंद्र का 108 कलशों से मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दास ने फलों के रस, पंचामृत दूध, दही, घृत, शहर और बूरा, औषधियों और पुष्पों से महाभिषेक किया।

दिल्ली के बिड़ला मंदिर में भगवान कृष्ण के बाल रूप को दुग्ध से स्नान कराया गया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें