फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन के डॉक्टरों की सुविधाएं बता रही हैं.. भारतीय स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हो रहा है 'भेदभाव'

Wed, 25 Mar 2020 01:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Doctors - फोटो : Social Media
कोरोनावायरस ने 120 करोड़ से भी ज्यादा आबादी वाले देश की रफ्तार रोक दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूरे देश भर में लॉक-डाउन की घोषणा कर दी, जिसके बाद चुनिंदा लोग ही काम करने के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं। ऐसे में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां आ गई हैं, लेकिन इस बीच देश के कई शहरों से जो खबरें आ रही हैं वो डराने वाली है। दरअसल हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह को शिकायते मिली हैं कि कई जगहों पर डाक्टरों को घरों से निकाला जा रहा है। इन जगहों पर कोरोनावायरस के मरीजों की देखभाल कर डॉक्टर्स और सेवाकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। कई जगहों पर ऐसा हाल है कि किराए पर रह रहे डॉक्टर्स को निकाला जा रहा है। इसके अलावा कई डॉक्टर्स को हॉस्पिटल जाते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लंदन में काम कर रहे डॉ पुरु कौशिक बता रहे हैं कि वहां कि सरकार और प्रशासन की तरफ से डॉक्टरों को क्या सुविधाएं दी जा रही है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
डॉ पुरु कौशिक - फोटो : self

लंदन में भी हो रहा है भेदभाव

डॉ पुरु कौशिक ने बताया कि लंदन में भी कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां कोरोनावायरस के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और नर्सों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हालांकि, भारत के मुकाबले लंदन में डॉक्टरों का काफी सम्मान किया जा रहा है।

सम्मान के साथ मिल रही हैं सुविधाएं 

डॉ पुरु कौशिक ने बताया कि लंदन के डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तीन महीने की EMI माफ कर दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिकात्मक - फोटो : Facebook/GrantTree

खरीदारी पर मिल रहा है डिस्काउंट

इसके अलावा बाजारों में स्वास्थ्य कर्मचारियों को सामनों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।   

सुपरमार्केट का पहला घंटा स्वास्थ्य कर्मचारियों का

सुपरमार्केट ने घोषणा की है कि शुरुआत का पहला घंटा केवल स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए निर्धारित किया गया है। ताकी, जरूरी सामानों को खरीदने में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

4 of 5
गांव पहुंचे डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

गृहमंत्री से शिकायत


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences- AIIMS) के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोशिएशन (Resident Doctors Association- RDA) की तरफ से स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी गई है। संस्थान की तरफ से कहा गया है कि किराए के मकानों से मेडिकल कर्मचारियों और डॉक्टरों को निकालने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई हो। इसके साथ ही यातायात के लिए परिवहन सुविधाओं के लिए प्रावधान करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona virus - फोटो : पीटीआई

स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ गृहमंत्री


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। गृहमंत्री ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को साफ निर्देश दिया है कि ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो डॉक्टरों, नर्सों और दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों को किराए के मकानों से बाहर निकाल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें