फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के 'वोट करो' अभियान से जुड़े पाठक, सोशल मीडिया पर साझा कीं मतदान की तस्वीरें

Thu, 11 Apr 2019 06:37 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला के वोट करो अभियान से जुड़े मतदाता - फोटो : Amar Ujala
11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें देखी जा रही हैं। इस चुनावी माहौल में अमर उजाला ने अपने चुनावी रथ के जरिए लगातार कई संसदीय क्षेत्रों की यात्रा में न सिर्फ जनता और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की बल्कि  #वोटकरो का अभियान भी चलाया। इस अभियान के तहत आज पहले चरण में अमर उजाला के कई पाठकों ने हमारे साथ वोट करने के बाद अपनी तस्वीरें शेयर की। 
विज्ञापन

2 of 5
वोट करो अभियान के साथ जुड़े पाठक
हमारे 'वोट करो अभियान' के साथ जुड़ कर हमारे पाठकों ने मतदान करने के बाद अपनी तस्वीर शेयर की हैं। हम सबसे अपील करना चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलें और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।  

 
विज्ञापन

3 of 5
वोट करो
अमर उजाला के इस पहल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी। #VoteKaro नाम के इस अभियान के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने आपके पसंदीदा समाचार समूह अमर उजाला को भी टैग किया था। 

 

4 of 5
वोट करो अभियान के साथ जुड़े पाठक
हम आपसे अपील करते हैं कि एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 'अमर उजाला' लोकतंत्र के इस महापर्व का सम्मान करते हुए आप सभी से अपने-अपने मताधिकार का सदउपयोग करने की अपील करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोट करो अभियान के साथ जुड़े पाठक
आप सभी आज छुट्टी के दिनों में अपने-अपने मतदान केंद्र पर जा कर वोट करें और सोशल मीडिया पर हैशटैग #votekaro के साथ अमर उजाला को टैग करते हुए शेयर करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें