फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान में जौहर दिखाने वाले ये चेहरे अब राजनीति में धमाल के लिए तैयार!

Tue, 19 Mar 2019 06:25 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
खेल के मैदान से लोकसभा चुनाव के मैदान तक - फोटो : Amar Ujala
खेलों की दुनिया से निकलकर कई खिलाड़ियों ने राजनीति का रुख किया और कामयाब भी रहे। अपने देश में तो वैसे कहावत भी है। यहां राजनीति में खेल और खेल में राजनीति जमकर होती है। इस बार भी लोकसभा चुनाव से पहले कई खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं। एक नजर खेल जगत के ऐसे ही कुछ लोकप्रिय चेहरों के बारे में, जिनकी राजनीतिक पारी पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है-
विज्ञापन

2 of 8
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर 
आगामी चुनावों में भाजपा की तरफ से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को नई दिल्ली सीट से राजनीतिक मैदान में उतारने की चर्चा छिड़ी हुई है। तमाम कयासों और उम्मीदों के बीच गंभीर ने खुद इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि अभी उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है। हालांकि, उन्होंने इस बात को खारिज भी नहीं किया है। अभी नई दिल्ली से भाजपा की मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। कहा गया कि अगर गंभीर भाजपा का ऑफर मानते हैं तो लेखी को दिल्ली की ही किसी और सीट पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

3 of 8
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty

योगेश्वर दत्त
भारतीय कुश्ती जगत के जांबाज पहलवान और ऑलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से योगेश्वर की मुलाकात के बाद से ही चर्चा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और टिकट भी मांगा। योगेश्वर दत्त ने 2018 में विश्व कुश्ती से संन्यास ले लिया था।

4 of 8
हरभजन सिंह

हरभजन सिंह
आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की लिस्ट में हरभजन का नाम भी शामिल है। पिछले दिनों खबर आई कि भारतीय जनता पार्टी ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से अमृतसर सीट से चुनाव लड़ने के लिए बातचीत की थी। हालांकि अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। हरभजन ने इन खबरों के सच होने की बात तो मानी लेकिन ये भी कहा कि अभी तक भाजपा के किसी शीर्ष नेता से इस बारे में बातचीत नहीं की है। 

विज्ञापन

5 of 8
virendra sehwag
वीरेंद्र सहवाग
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग राजनीतिक गलियारों में तब चर्चा में आए जब उन्हें भाजपा की तरफ से पश्चिमी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ने की खबरें सामने आईं।हालांकि सहवाग ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए कहा कि वो व्यक्तिगत कारणों से राजनीतिक पारी की ओपनिंग नहीं करने जा रहे हैं। अभी इस सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा सांसद हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
बाईचुंग भूटिया

बाईचुंग भूटिया
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया भी इस बार अपनी हमरो सिक्किम पार्टी के साथ मैदान में उतर रहे हैं। 11 अप्रैल को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भूटिया ने एचएसपी के 7 उम्मीदवारों  की घोषणा कर दी है। बाईचुंग भूटिया ने सिक्किम की जनता से वादा किया था कि वो आगामी चुनावों में अपनी पार्टी के माध्यम से नए चेहरों को सक्रिय राजनीति में आने का मौका देंगे। 

विज्ञापन

7 of 8
इनोवालपिल मणि विजयन

मणि विजयन
केरल के लोकप्रिय फुटबॉलर और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी इनोवालपिल मणि विजयन को बीते दिनों कांग्रेस ने अलाथुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वो चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं।

बता दें कि विजयन साल 1993, 1997 और 1999 में 'इंडियन प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। वह इस पुरकार को एक से अधिक बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

8 of 8
पत्नी रीवाबा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साख रविंद्र जडेजा - फोटो : Instagram

रिवाबा जडेजा
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भाजपा के टिकट पर गुजरात की जामनगर सीट से कांग्रेस के हार्दिक पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। इससे पहले रिवाबा जडेजा गुजरात की कर्णी सेना की महिला इकाई की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें