मीसा भारती
- फोटो : Facebook
'देश में मोदी लहर नहीं, मोदी कहर'
नरेंद्र मोदी सरकार पर देश को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह चलाने का आरोप लगाते हुए मीसा ने कहा कि देश में 'मोदी लहर' नहीं बल्कि 'मोदी कहर' है। उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह चली और देशभक्ति की आड़ में नाकामी और मुद्दों को छिपाने का प्रयास हुआ। सरकार चाय, पकौड़े, चौकीदार, गाय, भगोड़े, भागीदार इन छह शब्दों में सिमट कर रह गई है।
राज्यसभा सदस्य रहीं मीसा ने कहा कि पांच साल में दावे तो बहुत किये गए लेकिन आरोप प्रत्यारोप, सांप्रदायिकता, दंगे और 'मॉब लिंचिंग' के अलावा जनता को क्या मिला। पाटलिपुत्र में पिछले पांच साल में कुछ नहीं बदला। बेरोजगारी, पेयजल समस्या, कानून और व्यवस्था की बदतर स्थिति किसी से छिपी नहीं है।