मनीष खंडूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
मनीष खंड़ूड़ी
भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी 16 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो गए। पेशे से पत्रकार बेटे मनीष खंड़ूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने पर बीसी खंडूड़ी ने कहा- वह एक युवा पढ़े-लिखे नौजवान हैं, वह जहां जाना चाहें जाएंगे। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। ये जरूरी नहीं कि उन्हें भी वही करना चाहिए जो मैंने किया। वह कभी भी भाजपा में नहीं थे।