फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारकों में ये बड़े नाम, नाराज नेता को भी मिली जगह

Wed, 27 Mar 2019 12:30 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारक
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान का दिन नजदीक आता जा रहा है। पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों के नामों का एलान कर रही है। आज भाजपा ने भी एक लिस्ट जारी कर बिहार के पहले और दूसरे चरण के लिए 42 स्टार प्रचारकों के नामों का एलान कर दिया। इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी के अलावा कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। जानिए कौन-कौन स्टार प्रचारक बिहार में आएंगे नजर। 
विज्ञापन

2 of 8
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

नरेंद्र मोदी

बिहार के 42 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम पहले नंबर पर है। यहां उनकी रैलियों की भारी मांग है। इस बार मोदी भी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में वह वाराणसी के अलावा गुजरात की वडोदरा सीट से भी चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन

3 of 8
शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala

शाहनवाज हुसैन

भले ही भाजपा ने शाहनवाज हुसैन को इस बार टिकट नहीं दिया है लेकिन उनका नाम पार्टी ने बिहार लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए नामित किया है। 2014 चुनाव में भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन वहां जीत नहीं मिली थी।  
 

4 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : social Media

हेमा मालिनी 

भाजपा सांसद हेमा मालिनी को पार्टी ने यूपी के मथुरा से टिकट दिया है। 2014 में उन्होंने मथुरा से ही लोकसभा चुनाव जीता था। भाजपा ने उन्हें बिहार में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी जगह दी है। 
विज्ञापन

5 of 8
सुशील मोदी (फाइल फोटो)

सुशील कुमार मोदी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है। कुमार बिहार की एनडीए सरकार में उप मुख्यमंत्री के अलावा वित्त मंत्री भी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
नित्यानंद राय

नित्यानंद राय

नित्यानंद राय बिहार भाजपा के अध्यक्ष हैं। पार्टी ने राय को उजियारपुर सीट से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। उन्हें भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारियां भी सौंपी है। राय हाजीपुर से साल 2000 से 2010 तक विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI

गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह नवादा से भाजपा सांसद हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें बेगूसराय से टिकट दिया है। लेकिन वह सीट बदले जाने से नाराज चल रहे हैं। हालांकि भाजपा ने सिंह को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है।
विज्ञापन

8 of 8
आर के सिंह - फोटो : एएनआई

आर के सिंह

भाजपा के वरिष्ठ नेता आर के सिंह को पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है। सिंह आरा से सांसद हैं और इन्हें भाजपा ने आरा से ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें