शुरुआती रुझानों में भाजपा को मिलती बढ़त से पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों में काफी जोश है। पार्टी कार्यालयों में समर्थक नाचते और खुशियां मनाते हुए दिख रहे हैं। केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में बसे हुए भारतीयों को भी मोदी सरकार के सत्ता में वापसी करने की खुशी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
भाजपा कार्यालय के बाहर खुशी से नाचते समर्थक
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा को मिलती बढ़त देखकर खुशी से नाचते भाजपा समर्थक। यहां मिलती जीत का मतलब है कि भाजपा ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
3 of 7
मोदी का मुखौटा लगाकर जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी को मिल रही जीत से उत्साही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मुखौटे लगातार जीत का जश्न मनाया।
4 of 7
मेलबर्न में खुशी जाहिर करते भारतीय मूल के नागरिक
- फोटो : ANI
भाजपा की जीत से केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खुशी की लहर है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खुशी जाहिर करते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
5 of 7
बंगलूरू में खुशी मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
बंगलूरू में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और पीर्टी की जीत पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
6 of 7
खुशी से नाचते समर्थक
- फोटो : ANI
शुरुआती रुझानों में भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा मिलता हुआ देख रहा है। वहीं एनडीए की बात करें तो उसे 343 सीटे मिल रही हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और वह अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों में भाजपा आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस का खाता तक नहीं खुली है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। इसे देखकर समर्थक सड़क पर मोदी का मुखौटा लगाकर नाच रहे हैं।