Startup
युवाओं एवं स्टार्टअप के लिए
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि उद्यमियों के लिए 50 लाख तक के कोलेटरल मुक्त ऋण (कोलेटरल-फ्री क्रेडिट) के लिए एक नई योजना लाएंगे। साथ ही महिला उद्यमियों के लए ऋण राशि के 50% और पुरुष उद्यमियों के लिए ऋण राशि के 25% की गारंटी सुनिश्चित करने की भी बात कही है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। युवाओं में सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए स्कूल, अस्पताल, झील, सार्वजनिक संपदाओं को अपनाकर उनका रखरखाव और स्वछता सुनिश्चित करने वाले-संगठन समूह को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करने की भी बात कही गई है। साथ ही 20,000 करोड़ रुपए के ‘सीड स्टार्टअप फंड’ के जरिए स्टार्टअप को लगातार प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई है।