फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव में इन बॉलीवुड हस्तियों ने आजमाई थी किस्मत, मिली हार

Mon, 08 Apr 2019 03:30 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2014 में कुछ बॉलीवुड हस्तियां चुनाव हार गई थीं - फोटो : Instagram
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देशभर में मोदी लहर जोर-शोर से चल रही थी। इस दौरान बहुत सी बॉलीवुड हस्तियों ने भाजपा का दामन थामा और उन्हें जीत का स्वाद चखने को भी मिला। वहीं कुछ ऐसी हस्तियां भी रहीं जिनकी लोकप्रियता उन्हें सांसद बनाने में असफल रही। आज हम आपको ऐसी ही कुछ हस्तियों के बारे में बताते हैं जो लोकसभा चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन

2 of 7
गुल पनाग - फोटो : Instagram
गुल पनाग- आम आदमी पार्टी के टिकट पर बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग पहली बार चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी थीं। युवाओं से जुड़ने के लिए उन्होंने बाइक रैली का सहारा लिया। वहीं खेर ने अपने भाषणों के जरिए लोगों को खूब लुभाया और सांसद कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

3 of 7
राखी सावंत - फोटो : Instagram
राखी सावंत- ड्रामा क्वीन के नाम से बॉलीवुड में मशहूर राखी सावंत ने राष्ट्रीय आम पार्टी नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। उन्होंने उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार मिली और सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ा।

4 of 7
राज बब्बर - फोटो : Instagram
राज बब्बर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने 2014 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार मिली। सबसे ज्यादा विरोध उन्हें अपने उस बयान को लेकर झेलना पड़ा जिसमें उन्होंने कहा था कि 12 रुपये में भरपेट खाना मिल जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
जयाप्रदा - फोटो : Instagram
जयाप्रदा- बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा ने राष्ट्रीय लोक मंच के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ा। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुई हैं और उन्हें आजम खां के खिलाफ रामपुर से लोकसभा टिकट मिला है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रकाश झा - फोटो : Instagram
प्रकाश झा- गंगाजल, राजनीति जैसी फिल्मों के निर्देशक प्रकाश झा भी चुनाव में अपनी किस्मत आजम चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने 2004 में बिहार के चंपारण से चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार मिली। 2014 में तीसरी बार उन्होंने जनता दल यूनाइडेट के टिकट पर पश्चिमी चंपारण से चुनाव लड़ा और इस बार फिर उनके हाथ असफलता लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : Instagram
बप्पी लाहिड़ी- बॉलीवुड के मशहूर गायक, संगीतकार, कंपोजर बप्पी लाहिड़ी ने भाजपा के टिकट पर पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर से चुनाव लड़ा था। मोदी लहर के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लाहिड़ी सोने की चेन पहनने के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें