फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के इन सात मंत्रियो की किस्मत पहले चरण के मतदान के साथ ईवीएम में कैद

Tue, 16 Apr 2019 06:20 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
मोदी सरकार के 7 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो गई। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। पहले चरण के मतदान में कुल सात केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर है इनमें नितिन गडकरी, वीके सिंह और किरण रिजिजू जैसे दिग्गज शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
नितिन गडकरी ने नागपुर में डाला वोट - फोटो : ANI

नितिन गडकरी

भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी, मोदी सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री है। पिछली बार की तरह इस बार भी वह नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनके सामने कांग्रेस ने भाजपा के ही पूर्व नेता नाना पटोले को मैदान में उतारा है। नितिन गडकरी की गिनती मोदी सरकार के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन वाले मंत्रियों में होती है। लोकसभा चुनाव 2014 में नितिन गडकरी ने इसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विलासराव मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोटों से हराया था। 
 
विज्ञापन

3 of 11
वीके सिंह ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

वी के सिंह

पूर्व सेना प्रमुख और मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह एकबार फिर से अपनी किस्मत गाजियाबाद सीट से आजमा रहे हैं। वीके सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राज बब्बर को हरा कर बड़ी जीत दर्ज की थी इस बार उनका मुकाबला एसपी-बीएसपी के सुरेश कुमार बंसल और कांग्रेस की डॉली शर्मा से है।

4 of 11
mahesh sharma

डॉ महेश शर्मा

भाजपा नेता महेश शर्मा केंद्र सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर सीट से ही चुनाव मैदान में उतारा है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में महेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को ढाई लाख से ज्यादा वोटों से हराया था, इस बार उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन उम्मीदवार सतबीर नागर और कांग्रेस के अरविंद चौहान से है
विज्ञापन

5 of 11
किरन रिजिजू - फोटो : AmarUjala

किरण रिज़ीज़ू

अरुणाचल के रिजिजू मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री है और इस बार उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। पार्टी ने उन्हें अरुणाचल पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया है। 2014 में उन्होंने कांग्रेस के ताकम संजॉय को हराया था। नॉर्थ-ईस्ट में किरण रिजिजू भाजपा का बड़ा चेहरा हैं।
विज्ञापन

6 of 11
satyapal singh

सत्यपाल सिंह

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और भाजपा नेता सत्यपाल सिंह नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री हैं। वह एक बार फिर बागपत से उम्मीदवार हैं। 2014 में रालोद प्रमुख अजित सिंह को उन्होंने करारी शिकस्त दी थी। इस बार उनका मुकाबला अजित के बेटे जयंत चौधरी से है, जिन्हें इस बार सपा-बसपा का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

7 of 11
hansraj gangaram ahir

हंसराज अहीर

भाजपा नेता हंसराज अहीर, नरेंद्र मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री हैं। हंसराज अहीर चंद्रपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वह 3 बार लगातार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के सुरेश धानोरकर से है।
 

8 of 11
लीलन और रैमी के रेशे को प्रदर्शित करते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला

अजय टम्टा

अजय टम्टा केंद्र सरकार में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री हैं। एक बार फिर उत्तराखण्ड की अल्मोड़ा सीट से उनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है । लोकसभा चुनाव 2014 में अजय टम्टा ने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था इस बार भी उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से ही है।

आगे की तस्वीरों में देखिए इन केंद्रीय मंत्रियों के अलावा तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर 

9 of 11
Harish Rawat after Voting - फोटो : ANI

हरीश रावत

कांग्रेस नेता और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से है।
 

10 of 11
रमेश पोखरियाल निशंक

रमेश पोखरियाल निशंक

भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक भी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनका सामना कांग्रेस के अंबरीश कुमार से है।
विज्ञापन

11 of 11
सुशील कुमार शिंदे (फाइल फोटो)

सुशील कुमार शिंदे

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे शोलापुर सीट से मैदान में हैं। शिंदे मनमोहन सरकार में गृह मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वो 2003 से 2004 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। शिंदे के खिलाफ भाजपा के सिद्धेश्वर स्वामी और वंचित बहुजन अगाड़ी के प्रकाश अंबेडकर भी मैदान में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें