नुसरत जहां की रैली में टूटा स्टेज
- फोटो : Social media
दरअसल नुसरत जहां कहीं भी रैली करने जाती हैं वहां उनके फैंस की भीड़ जमकर उमड़ती है। कोई उनके साथ फोटो खिंचाना चाहता है, तो कोई उनसे उनकी ही फिल्म का गाना सुनना चाहता है। नुसरत बड़े आराम से अपने फैंस की मांगों को पूरा करती हैं। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वो टीएमसी उम्मीदवार बीरबाहा सोरेन के लिए प्रचार करने झाड़ग्राम गई थीं। कार्यक्रम के बाद स्टेज पर उनके साथ सेल्फी लेने वाले लोगों की ऐसी होड़ लगी कि वजन के कारण पूरा स्टेज ही टूट गया। हालांकि, स्टेज बहुत ऊंचा नहीं था, लिहाजा किसी को चोट नहीं पहुंची।