फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी महासंग्राम में नेताओं का एक दूसरे पर वार-पलटवार, आज किसने क्या कहा

Sat, 20 Apr 2019 06:11 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Narendra Modi-Mayawati-Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के चुनाव को लेकर देश में रैलियां जोरों पर हैं। राजनीतिक पार्टी और नेता अपने वादों और बयानों से वोटरों को अपनी ओर खींचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी के साथ अपने विपक्षियों पर भी जमकर बरस रहे हैं। एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बदस्तूर जारी है। देश के तमाम बड़े नेताओं ने आज देश के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और विरोधियों को निशाने पर लिया। आइए जानते हैं किस नेता ने आज क्या कहा और किस पर निशाना साधा।
 
विज्ञापन

2 of 8
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को बिहार के अररिया और पश्चिम बंंगाल के बालूरघाट में जनसभा की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अररिया में मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को आजकल भारत माता के जयकारे पर भी पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं। जो लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे का समर्थन करते हैं, वो भारत के विकास के लिए साधना कैसे कर पाएंगे। 
मोदी ने कहा, मैं हमारे जवानों के पराक्रम पर सवाल उठाने वालों को चुनौती देता हूं कि हिम्मत है तो चुनाव में जनता के बीच जाओ और पुलवामा के शहीदों का हमने जो बदला लिया है उसपर चर्चा करके देखो, सेना के पराक्रम पर सवाल पूछकर देखो । मेरी चुनौती है कि सवाल नहीं पूछ पाएंगे। जो लोग उछल-उछलकर इन विषयों पर जवाब मांग रहे थे, सबूत मांग रहे थे, दो चरणों के चुनाव के बाद उनके चेहरे लटक गए हैं। चीखनेवालों की बोलती बंद करने का काम हिंदुस्तान के मतदाताओं ने किया। चुनाव से पहले विपक्षी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे, लेकिन दो दौर के चुनाव के बाद चेहरे मुरझा गए हैं। अब विपक्ष की चिंता है कि पहले जितनी सीट आ जाए। जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मां, माटी और मानुष के नाम पर ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल को धोखा दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
राहुल गांधी - फोटो : social Media
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के सुपौल में एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने राफेल विमान सौदा को लेकर एक बार फिर से अनिल अंबानी का नाम लिया और पीएम मोदी को उनका चौकीदार बताया। राहुल गांधी सुपौल से कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद रंजीत रंजन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में बिहार से सैकड़ों युवा जाकर बैंक के सामने, सरकारी और निजी संस्थानों के सामने चौकीदारी करते हैं। जो बिहार के चौकीदार होते हैं, वे ईमानदार होते हैं। बिहार का चौकीदार किसी बैंक के सामने खड़ा हो, तो उस बैंक में कभी चोरी नहीं हो सकती। मोदी जी ने चौकीदारी के नाम पर बिहार के युवाओं को, चौकीदारों को बदनाम किया है। 

4 of 8
नीतीश कुमारप
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अररिया में रैली की। इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि किसान योजना के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्रीजी को बधाई देता हूं। हम सड़कों को जोड़ रहे हैं, हमारा लक्ष्य है कि सुदूर इलाकों से पटना तक पहुंचने में पांच घंटे से ज्यादा वक्त न लगे। केंद्र सरकार ने कई परियोजनाों को मंजूरी दी है। लेकिन कुछ लोग समाज में दरार डालना चाहते हैं। हम 13 साल से साथ काम कर रहे हैं, लेकिन यहां एक परिवार ने 15 साल राज किया है। पहले बिहार की क्या हालत थी, आज विकास दर 11.3 फीसदी हो गई है। लोग पहले लालटेन में रहते थे, हमने हर घर बिजली पहुंचाने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन

5 of 8
जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज केरल के वायनाड में सभा को संबोधित करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हमारे देश के लोगों ने जो विश्वास और आशाएं रखीं, उस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से जनता के उस विश्वास को धोखा देना शुरू कर दिया। भाजपा मानने लगी है सत्ता उसकी है देश की जनता की नहीं। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत हमलों का सामना किया है। विरोधी उस चरित्र को चित्रित करते हैं जो सच्चाई से बहुत दूर है।
विज्ञापन

6 of 8
मायावती - फोटो : amar ujala
उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश के रामपुर में महागठबंधन की रैली में आजम खान के लिए प्रचार करने पहुंचीं। मायावती ने भाजपा और संघ को निशाने पर लिया। मायावती ने कहा कि चौकीदारी का नाटक भी भाजपा को जिता नहीं पाएगा। इस चुनाव में बहुत से चौकीदार घूम रहे हैं। छोटे-बड़े चौकीदार मिलकर कितनी भी ताकत लगा लें, केंद्र में इनकी सरकार दोबारा नहीं आएगी। 
विज्ञापन

7 of 8
बरेली के फरीदपुर में सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन तक चुनाव प्रचार की रोक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में खूब गरजे। योगी ने सपा-बसपा महागठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुझे ये कहते हुए अफसोस होता है, जो लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को गाली देते हैं, उनके बारे में जिस-जिस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी करते थे, आज मायावती जी उनके लिए समर्थन और वोट मांगने के लिए जा रही हैं।  
विज्ञापन

8 of 8
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रामपुर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी आजम खां का प्रचार करने पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की करारी हार का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमें यकीन है कि पहले और दूसरे चरण में भाजपा का खाता नहीं खुल रहा है। तीसरे चरण में भी भाजपा का कोई खाता खुलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल में दिल्ली की सरकार और दो साल की उत्तर प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया है। लोकतंत्र में जो जनता को दुख देते हैं, समय आने पर जनता उनसे हिसाब किताब लेने का भी काम करती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें