फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली के चुनावी रण में कौन-सा योद्धा किसके सामने खड़ा है

Tue, 23 Apr 2019 06:32 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मनोज तिवारी-शीला दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
देश की राजधानी दिल्ली में सियासत का अखाड़ा हर वक्त गुलजार रहता है। जब देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं, इस चुनावी दंगल में दिल्ली का भी चुनावी अखाड़े में तब्दील हो जाना लाजिमी है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। दिल्ली की सियासत में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और 'आप' के बीच है। आइए जानते हैं इस चुनावी दंगल में किस योद्धा का मुकाबला किस से होगा और कौन किस पर भारी पड़ेगा?
विज्ञापन

2 of 8
मनोज तिवारी-दिलीप पांडे-शीला दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट इस बार के चुनाव में दिल्ली की सबसे हाईप्रोफाइल सीट बन गई हैं। क्योंकि यहां मुकबाला दिल्ली के दो प्रदेश अध्यक्षों के बीच है। कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित को उतारा है। जबकी भाजपा की ओर यहां के पूर्व सांसद और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने दिलीप पांडेय को मैदान में उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के नेता आनंद कुमार को एक लाख 44 हजार वोटों से हराया था। 
विज्ञापन

3 of 8
डॉ. हर्षवर्धन-जेपी अग्रवाल-पंकज गुप्ता - फोटो : Amar Ujala
चांदनी चौक की सीट से भाजपा ने एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को उतारा है। जबकि कांग्रेस की ओर से जेपी अग्रवाल यहां से चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से पंकज गुप्ता चांदनी चौक से उम्मीदवार हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष को एक लाख 37 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

4 of 8
अजय माकन-बृजेश गोयल - फोटो : Amar Ujala
नई दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अजय माकन को टिकट दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अजय माकन के खिलाफ ब्रजेश गोयल को उतारा है। जबकि भाजपा ने अभी तक इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। नई दिल्ली की सीट से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार आशीष खेतान को करीब एक लाख 62 हजार वोटों से मात दी थी।
विज्ञापन

5 of 8
राजेश लिलोठिया-गुग्गन सिंह - फोटो : Amar Ujala
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की लोकसभा सीट से आम आदमी ने गुग्गन सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने राजेश लिलोथिया को टिकट दिया है। यहां पर भी भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम के एलान नहीं किया है। 2014 के आम चुनाव में यहां से भाजपा के उदित राज ने आम आदमी की और चुनावी मैदान में उतरी राखी बिड़लान को करीब एक लाख 6 हजार वोटों से पटखनी दी थी।
विज्ञापन

6 of 8
प्रवेश वर्मा-महाबल मिश्रा-बलबीर सिंह जाखड़ - फोटो : Amar Ujala
पश्चिमी दिल्ली से भाजपा ने वर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा को एक बार फिर से मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने  प्रवेश वर्मा के खिलाफ महाबल मिश्रा को टिकट दिया है। जबकि बलबीर सिंह जाखड़ आम आदमी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। 2014 के आम चुनाव में भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह को दो लाख 68 हजार वोटों से हराया था। जबकि कांग्रेस के  महाबल मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
रमेश बिधूड़ी-राघव चड्ढा - फोटो : Amar Ujala
दक्षिणी दिल्ली की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने चर्चित नेता राघव चड्ढा को उतारा है। वहीं, भाजपा की ओर से यहां के वर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने अभी तक यहां से अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी देविंदर सहरावत को एक लाख सात हजार वोटों से हराया था। 
विज्ञापन

8 of 8
आतिशी मार्लेना-अरविंद सिंह लवली - फोटो : Amar Ujala
पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने आतिशी को उतारा है। जबकि कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को यहां से टिकट दिया है। इस सीट पर भाजपा की ओर से प्रत्याशी का एलान होना अभी बाकी है। 2014 के आम चुनाव में भाजपा के महेश गिरी ने 'आप' उम्मीदवार राजमोहन गांधी को करीब एक लाख 90 हजार वोटों के अंतर से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें