समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से बीएसपी-एसपी गठबंधन के प्रत्याशी आजम खान सूबे से ही भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर दिए विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। अपने विवादित बयान के लिए आजम खान पर रामपुर के शाहबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला आयोग ने भी इस बयान को लेकर आजम खान को नोटिस भेजा है। भारतीय जनता पार्टी ने आजम खान के इस बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। खुद जया प्रदा ने भी आजम खान को उनके विवादित एवं अमर्यादित बयान के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई है। जया प्रदा ने चुनाव आयोग से आजम खान की उम्मीदवारी रद्द करने की अपील करते हुए कहा है कि वह आजम खान के डर से रामपुर छोड़कर नहीं जाएंगी। उन्हें हराकर बताएंगी की जया प्रदा क्या है। जया प्रदा ने कहा कि आजम खान अगर चुनाव जीतते हैं तो लोकतंत्र का क्या होगा। उनका चुनाव रद्द किया जाए। आइए जानते हैं योगी आदित्यनाथ से लेकर अमर सिंह एवं सुषमा स्वराज ने आजम खाने के विवादित बयान पर क्या टिप्पणी की है?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अमर सिंह बोले चंगेज खान का प्रतीक हैं आजम खान
अमर सिंह ने आजम खान को चंगेज खान का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि आजम ने महिलाओं के आबरू को तार-तार किया है। यह बयान उनके घटिया सोच को दर्शाता है। अमर सिंह ने कहा, मालिक ने इंसान को इंसान बनाया लेकिन आजम ने हिन्दू-मुसलमान बनाया। इतना ही नहीं अमर सिंह ने आजम खान को राक्षसी प्रवृत्ति का भी बताया। उन्होंने आजम को दोहरे मापदंड वाले व्यक्ति बताया और कहा कि वह नफरत की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
समाजवादी नेता चुप क्यों हैं?: स्मृति ईरानी
भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि आजम खान के जया प्रदा पर की गई टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि राजनीति अपनी जगह है और भारत में महिलाओं का सम्मान अपनी जगह है।
4 of 7
योगी आदित्यनाथ ने आजम के बयान को बताया अमर्यादित
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजम खान के बयान को अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान आजम खान की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजम खान का बयान दर्शाता है कि समाजवादी पार्टी की सोच एवं संस्कृति कैसी है। योगी ने आजम पर बयान पर मायावती एंव मुलायम सिंह यादव की चुप्पी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Facebook
सुषमा स्वराज ने कहा- मुलायम भाई, द्रौपदी का चीरहरण हो रहा, भीष्म मत बनिए
सुषमा स्वराज ने आजम खान के जया प्रदा पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी पर मुलायम सिंह यादव को घेरा। उन्होंने कहा, 'मुलायम भाई, आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है। भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिए। सुषमा स्वराज ने अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव एवं जया बच्चन का भी इस मसले पर ध्यान आकर्षित कराने की कोशिश की है। गौरतलब है कि आजम के बयान पर अभी तक न ही मायावती और नही उनकी पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
6 of 7
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि आमज खान के जया प्रदा पर दिए गए विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों को देश की करोड़ों महिलाओं से इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने भी आजम खान के जया प्रदा पर दिए गए विवादित बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आजम खान को इस बयान के लिए फौरन महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। यह बयान निंदनीय है। शीला दीक्षित ने कहा कि इस बयान के लिए आजम खान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।