फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान, पंत को नहीं मिली टीम में जगह

Mon, 15 Apr 2019 03:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
team india
क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले विश्व कप का आगाज कुछ ही हफ्तों में हो जाएगा। उससे पहले टीम इंडिया के करोड़ों प्रसंशकों को इस बात का इंतजार था कि वो कौन से 15 भारतीय खिलाड़ी होंगे जो विश्व कप में भाग लेंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
team india
विराट की कप्तानी में इस बार टीम इंडिया विश्व कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। इसमें कोई शक नहीं कि टीम इंडिया इस वक्त विश्व कप के दावेदारों में से एक है। इसी को ध्यान में रखते हुए आखिरकार चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग के बाद 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।


 
विज्ञापन

3 of 5
team india
टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। साउथेम्प्टन में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा टीम इंडिया का विश्व कप का सफर। 

 

4 of 5
team india
विराट की कप्तानी में कुछ नाम पहले से तय थे तो वहीं कुछ नामों के चयन ने हैरान किया है। आईए जानते हैं कि वो कौन से 15 खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने के लिए इंग्लैंड जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
इंडिया के 15 खिलाड़ी 
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें