फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत के कुएं से निकलीं फुहारें, गुदगुदाने के साथ सोचने पर करेंगी मजबूर

Tue, 07 May 2019 04:43 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 25
कलाकार की कूची, राजनीति पर नजर - फोटो : Amar Ujala
मार-धाड़ और उठा-पटक की गर्म सियासत के कुएं से अमर उजाला अपने पाठकों के लिए हंसी-ठहाके की फुहार खोज कर लाया है, जो आपको गुदगुदाने के साथ-साथ कुछ सोचने को भी मजबूर कर देगी। चुनाव के मौसम में बयानों की बारिश के साथ राजनीतिक हंसगुल्लों का मजा ही कुछ और होता है। 

आइए सियासी गुदगुदी से लोटपोट करने वाली सतीश आचार्य की कूची से निकले कुछ ऐसे ही कार्टूनों पर नजर डालते हैं:
विज्ञापन

2 of 25
राजनीतिक हंसगुल्ले - फोटो : Amar Ujala
इस कार्टून को देखें, पांच साल के इंतजार के बाद जब चुनाव आते हैं, तो एक बार फिर मतदाता ऐसे ही निरीह खड़ा दिखता है। 
विज्ञापन

3 of 25
चीनी मील घोटाला - फोटो : Amar Ujala
सीबीआई ने मायावती सरकार के कार्यकाल में 2010-11 में सात बंद चीनी मिलों को बेचने में हुए कथित घोटाले के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।चुनावी मौसम में चीनी की मिठास से प्यार करने वाली 'चींटी', बसपा के 'हाथी' को नुकसान पहुंचा सकती है। 

4 of 25
गौतम गंभीर - फोटो : Amar Ujala
गौतम गंभीर क्रिकेट के मैदान से निकल कर राजनीति के पिच पर अपना बल्ला घुमाने को तैयार हैं। जोश-जोश में उन्होंने चुनाव आयोग की अनुमति लिए बगैर ही पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा कर लिया था, जिसके बाद आयोग ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

5 of 25
नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रेस कांफ्रेंस किसी कांटे के बिस्तर से कम नहीं है। तभी तो अपने कार्यकाल में उन्होंने एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं की। हां लेकिन फूलों की चादर पर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ आम पर चर्चा करने वाले इंटरव्यू में वो बिल्कुल भी पीछे नहीं रहे।

 
विज्ञापन

6 of 25
वाराणसी लोकसभा चुनाव - फोटो : Amar Ujala
वाराणसी लोकसभा के आखाड़े में प्रधानमंत्री मोदी और प्रियंका गांधी ने एक दूसरे को पटकनिया देने की पूरी तैयारी कर ली थी, जनता भी यह नजारा देखने को उत्सुक थी। इसी बीच कांग्रेस ने अजय रॉय को मैदान में उतार कर सब गुड़-गोबर कर दिया।

 
विज्ञापन

7 of 25
राफेल मामला - फोटो : Amar Ujala
एक तरफ राहुल गांधी राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट की आड़ लेकर चौकीदार चोर है का नारा बुलंद कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कोर्ट खुद उन्हें इसके लिए फटकार लगाते हुए माफी मांगने को कह रही है।

8 of 25
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Amar Ujala
भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे की मौत उनके श्राप के कारण हुई थी। अब उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है। ऐसे में अगर श्राप से ही काम बन जाता तो उनके लिए जीतना आसान हो जाता।

 

9 of 25
वरुण गांधी-मेनका गांधी - फोटो : Amar Ujala
सुल्तानपुर से भाजपा की उम्मीदवार मेनका गांधी ने मुसलमान वोटरों को धमकी देते हुए कहा था कि वो उन्हें वोट नहीं देते हैं इसलिए उनके लिए काम करने का भी मन नहीं करता है। अगर मुसलमान वोटर उन्हें वोट नहीं देंगे तो सरकारी कामों में दिक्कत होगी। हालांकि बाद में खुद मेनका को चुनाव आयोग के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।

 

10 of 25
महागठबंधन - फोटो : Amar Ujala
एक समय में एक दूसरे के कट्टर दुश्मन रही सपा और बसपा ने इस बार एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बसपा के दलित और पिछड़े वोटों को अपने खाते में बटोरने के लिए बेटे अखिलेश ने पिता और दीदी के पीछे खून पसीना एक कर दिया था। 

11 of 25
महागठबंधन बनाम कांग्रेस - फोटो : Amar Ujala
भाजपा का सूपड़ा साफ करने का इरादा ले कर चल रही कांग्रेस ने कई राज्यों में विपक्षी दलों से मुंह मोड़ कर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। ऐसे में अब कांग्रेस को भाजपा के साथ-साथ कई जगहों पर दूसरी पार्टियों से भी दो-दो हाथ करना पड़ेगा।

 

12 of 25
बाबा रामदेव - फोटो : Amar Ujala
2019 के लोकसभा चुनावों में बाबा रामदेव पहले तो किसी भी राजनीतिक दल के समर्थन से अपना पलड़ा झाड़ते नजर आए, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आती गई, उनके आसनों और मुद्राओं में भाजपा प्रेम साफ झलकने लगा।

 

13 of 25
मायावती-अखिलेश - फोटो : Amar Ujala
एक अरसे के बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव एक साथ साझा रैली कर रहे हैं ताकि उत्तर प्रदेश से भाजपा शासन खत्म किया जाए। बावजूद इसके भाजपा समर्थकों का जोश कह रहा है कि 'आएगा तो मोदी ही!'

14 of 25
आजम खान, योगी आदित्यनाथ, मायावती और मेनका सिंह - फोटो : Amar Ujala
चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान, योगी आदित्यनाथ, मायावती और मेनका सिंह की बड़बोली जुबान पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग को शिकंजा कसना पड़ा था। आयोग ने इनके चुनाव प्रचार पर कुछ समय के लिए रोक लगा दिया था। 

15 of 25
आजम खान - फोटो : Amar Ujala
रामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार आजम खान पिछले दिनों चुनावी विषय से इतना ज्यादा बहक गए कि भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के कपड़ों को लेकर अभद्र टिप्पणी पर उतर आए। बाद में चुनाव आयोग भी उनपर जम कर बरसा।

 

16 of 25
राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए लालायित आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पहले तो कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन धोखे पा धोखा खाने के बाद आजकल इतने गुस्से में नजर आते हैं कि राहुल गांधी जहां मिलें वहीं झाड़ू लेकर उनके पीछे दौड़ जाएं।

17 of 25
साक्षी महाराज से भागते वोटर - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज ने धमकी देते हुए कहा था कि जो लोग उन्हें वोट नहीं देंगे, उन्हें वो श्राप दे देंगे। अब उन्नाव के बेचारे मतदाता अपनी स्याही लगी उंगली लेकर भागे-भागे फिर रहे हैं। 

18 of 25
वोट फॉर - फोटो : Amar Ujala
इन दिनों सारे नेता राजनेता देश भर में वोट मांगने निकल पड़े हैं। इसी कड़ी में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर और मोदी जी सीमा पर खड़े जवानों के नाम पर वोट मांगते नजर आ रहे हैं।

19 of 25
नरेंद्र मोदी-इमरान खान - फोटो : Amar Ujala
पुलवामा हमले के बाद से ही चुनावी मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की जुबान पर पाकिस्तान का नाम चढ़ा हुआ है। इधर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान हैं कि भारत-पाक के अच्छे रिश्तों के लिए मोदी-मोदी कर रहे हैं। 

20 of 25
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर बैन - फोटो : Amar Ujala
आचार संहिता के उल्लंघन का मामला होने के कारण विवेक ओबेरॉय स्टारर और उमंग कुमार द्वारा निर्देशित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज पर चुनाव आयोग ने 23 मई तक प्रतिबंध लगा दिया है। 


 

21 of 25
नेताओं के घरों में आयकर विभाग का छापा - फोटो : Amar Ujala
चुनाव आते ही अचानक आयकर विभाग भी सक्रिय हो गया है। देश भर में चुन-चुन कर नेताओं के घरों से पैसे निकाले जा रहे हैं। इसी से बचने के लिए कई नेता सत्ताधारी पार्टी का हाथ थामने के फिराक में हैं, चुनाव का मामला जो ठहरा।

 

22 of 25
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के कमल को कीचड़ में ही छोड़ कर शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हालांकि कांग्रेस में जा कर भी बिहारी बाबू नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और भाजपा में रह कर भी वो यही करते थे। उन्हें भाजपा तो प्रिय थी लेकिन मोदी नहीं। 

23 of 25
कांग्रेस का घोषणापत्र - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस का घोषणापत्र इतने भारी-भरकम वादों से भरा पड़ा है मानो यही सोच कर बनाया गया हो, कि सरकार तो आनी नहीं है, वादे करने में क्या जाता है। 

24 of 25
अच्छे दिन-बहुत अच्छे दिन - फोटो : Amar Ujala
एक बार भाजपा के 'अच्छे दिन' के लालच में फंसी जनता को इस बार दोबारा कांग्रेस के 'बहुत अच्छे दिन' में फांसने की कोशिश जारी है। 

 
विज्ञापन

25 of 25
भाजपा की साइबर सेना - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के आईटी सेल के सिपाही भी सीमा पर तैनात किसी जवान से कम नहीं हैं। सियासी जीत दिलाने में उनकी साइबर सेना का भी बड़ा योगदान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें