पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक लगातार हिंसक घटनाएं जारी हैं। मंगलवार को कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान भी हिंसा हुई। इस दौरान कई जगह मारपीट और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। हिंसा के लिए भाजपा और टीएमसी एक—दूसरे पर आरोप लगा रही है। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने वीडियो जारी कर हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया, तो वहीं अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस कर टीएमसी पर आरोप लगाया। इधर, दिल्ली में भाजपा ने जंतर मंतर पर मौन विरोध प्रदर्शन किया।