फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीता अंबानी के गुरु का खुलासा, इस मंत्र को पढ़ते ही मुंबई बनी IPL की चैंपियन

Wed, 15 May 2019 03:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई - फोटो : अमर उजाला
रोमांचक तरीके से खत्म हुए IPL 2019 की ट्रॉफी मुंबई ने अपने नाम कर ली। 12 मई को खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहित की कप्तानी वाली मुंबई ने धोनी की चेन्नई को आखिरी वक्त में धूल चटा दी।

हालांकि यह मैच मुंबई के लिए इतना आसान नहीं था और पूरे मैच में चेन्नई का पलड़ा हमेशा भारी रहा। मुंबई के 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए थे और वो जीत की तरफ आसानी से बढ़ रही थी। आखिरी ओवर में भी  वाटसन और जडेजा की मौजूदगी में चेन्नई को 9 रन बनाने थे जो आसान लग रहा था।

लेकिन आखिरी तीन गेंदों में अचानक से पासा पलटा और आखिरी गेंद पर मुंबई ने चेन्नई को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया।
 
विज्ञापन

2 of 6
नीता अम्बानी - फोटो : social media
इस दौरान मैच में टीम की मालकिन नीता अंबानी हर वक्त प्रार्थना करते हुए दिखीं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद लोगों ने यहां तक पूछना शुरू कर दिया कि नीता अंबानी कौन सा मंत्र पढ़ती हैं जिससे उनकी टीम जीत जाती है।
 


विज्ञापन

3 of 6
मुंबई - फोटो : अमर उजाला
अब मुंबई टीम के पारिवारिक गुरु पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने मंत्र से लेकर टीम के पूजा-पाठ पर सारी बात का खुलासा किया है।

4 of 6
मुंबई - फोटो : file
शर्मा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि हर मैच से पहले मुंबई की टीम चंडी पाठ करती है। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले के दिन पूरे मैच के दौरान, यहां तक मलिंगा की आखिरी गेंद फेंकने तक यह पूजा की गई।
विज्ञापन

5 of 6
नीता अम्बानी मुंबई - फोटो : social media
बतौर शर्मा, 'चंडी पाठ भाग्य बदलने के लिए की जाती है, यह आपको ताकत और कुछ अच्छा करने की शक्ति देती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला
नीता अंबानी के प्रार्थना का राज
जब शर्मा जी से नीता अंबानी के प्रार्थना और मंत्रों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक रहस्य है जिसे बताया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि जब आप किसी चीज को दिल से चाहते हैं तो वो आपको जरुर मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें