मायावती और मुलायम सिंह यादव पुरानी तल्खियों, नाराजगियों और नफरतों को भुलाकर 24 साल बाद एक मंच पर आ गए। मैनपुरी की ऐतिहासिक रैली में दोनों ने एक दूसरे के लिए भली बातें कीं। मंच से संकेतों की भाषा कहती रही कि अखिलेश ने पिता और 'बुआ' को करीब लाने के लिए बहुत मेहनत की है। आगे की तस्वीरों के जरिए देखिए आज मैनपुरी में माया और मुलायम ने कौन सी बड़ी बातें कहीं।
विज्ञापन
2 of 11
मैनपुरी में मुलायम
- फोटो : ANI
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मायावती जी का एहसान कभी नहीं भूलूंगा। मायावती हमारे लिए वोट डालने आई हैं। हमें बहुत खुशी हुई। उन्होंने लोगों से पहले से ज्यादा वोटों से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
3 of 11
मैनपुरी रैली में माया
- फोटो : ANI
मायावती ने एक बार नहीं बल्कि अपने भाषण के दौरान कई बार मुलायम सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने सभी वर्गों को जोड़ा है।
4 of 11
24 साल बाद एक साथ माया और मुलायम
मुलायम बोले, "आज मायावती जी आई हैं। उनका हम स्वागत करते हैं, आदर करते हैं। मायावतीजी का हमेशा बहुत सम्मान करना क्योंकि समय जब भी आया है तो मायावती जी ने हमारा साथ दिया है।"
विज्ञापन
5 of 11
मैनपुरी में मुलायम
- फोटो : ANI
मुलायम मैनपुरी से सपा के उम्मीदवार हैं। ऐसे में इस ऐतिहासिक रैली में मायावती की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे समर्थन के लिए वो आई हैं।
विज्ञापन
6 of 11
अखिलेश-माया-मुलायम
- फोटो : Social Media
मायावती 1995 में हुए शर्मनाक गेस्ट हाउस कांड की यादें भुलाकर आज एक मंच पर आ गईं। उन्होंने मंच से कहा कि मुलायमजी असली वाले हैं। ये पीएम मोदी की तरह नकली और फर्जी पिछड़े वर्ग के नहीं हैं।
विज्ञापन
7 of 11
मैनपुरी की ऐतिहासिक रैली
- फोटो : Social Media
मायावती ने आगे जोड़ा- ये जन्मजात पिछड़े वर्ग के हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि सपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश में सभी समाज के लोगों को अपनी पार्टी में जोड़ा गया है।
8 of 11
माया-मुलायम रैली
- फोटो : Social Media
मायावती ने अपने भाषण का अंत जय भीम, जय भारत और जय लोहिया के साथ किया। सूबे में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की वजह से हो या मुलायम की मौजूदगी की वजह से लेकिन ये पहली बार है जब मायावती ने जय भीम और भारत के साथ लोहिया का नाम लिया हो।
9 of 11
माया-मुलायम रैली
- फोटो : Social Media
रैली की तस्वीरें भी बेहद खास रहीं। मंच पर जो तीन कुर्सिंया लगीं उनमें मायावती बीच की कुर्सी पर बैठीं जबकि उनके दायीं ओर मुलायम और बायीं ओर अखिलेश रहे।
10 of 11
माया-मुलायम रैली
- फोटो : Social Media
गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि न भूलने वाले कांड के बावजूद हम लोग जनता की भलाई के लिए चुनाव में साथ आए हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी कागज में पिछड़े हैं, जबकि हम जन्म से पिछड़े हैं। उन्होंने कहा कि चौकीदार की चौकी छीनने का वक्त आ गया है। वो नए भारत बनाने की बात करते हैं, हम नया प्रधानमंत्री बनाने की।