पाकिस्तान क्रिकटे बोर्ड (पीसीबी) ने 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ रहने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
2 of 4
-
हालांकि, पीसीबी ने इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को अपने जीवनसाथी के साथ रहने की अनुमति दी है, लेकिन बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि विश्व कप के दौरान खिलाड़ी अपने परिवार को अपने साथ नहीं रख सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
pakistan cricket team
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि जीवनसाथी और बच्चों को हमेशा खिलाड़ियों के साथ जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, 2010 के बाद यह एक नॉर्म भी बन गया। 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की पत्नी और बच्चे टीम के साथ थे।
पीसीबी ने स्पष्ट कर दिया है कि विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के परिवार राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं होंगे। बता दें कि पाकिस्तान की टीम 23 अप्रैल को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। विश्व कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 31 मई को ट्रेंट ब्रीज में खेला जाएगा।